रांची धुर्वा में युवक ने की आत्महत्या ,जांच में जुटी पुलिस

News Aroma Media
1 Min Read

रांची: धुर्वा थाना क्षेत्र में अशोक कुमार सिंह (30)  ने आत्महत्या कर ली।

धुर्वा का रहने वाला अशोक कुमार प्रज्ञा केंद्र चलाता था।

परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात वह खाना खाकर सोया, सुबह जब वो नहीं उठा, तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया।

अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो खिड़की से झांक कर देखा, तो पता चला कि उसने फांसी लगा ली है। आनन-फानन में परिजनों ने इसकी सूचना धुर्वा थाना की पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

- Advertisement -
sikkim-ad

आत्महत्या कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है।

धुर्वा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि वह शराब का सेवन करता था।

Share This Article