अक्टूबर में इन राशि वालों की किस्मत का खुल जाएगा ताला, इसके बाद तो…

मेष राशि वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं अपने प्रॉजेक्ट को सफल बनाने के कई अवसर आपको इस माह प्राप्त होते जाएंगे

News Aroma Media
8 Min Read
#image_title

Horoscope October 2023 : अक्‍टूबर के महीने की शुरुआत जहां शुक्र के गोचर से होगी, वहीं इस महीने राहु और केतु (Rahu and Ketu) समेत 6 ग्रहों का राशि परिवर्तन (Rashi Change) होगा। चलिए जानते हैं क्या लिखा है आपकी राशि में।

अक्टूबर में इन राशि वालों की किस्मत का खुल जाएगा ताला, इसके बाद तो…-The fate of people of these zodiac signs will open in October, after this…

मेष राशिफल

मेष राशि (Aries) वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं अपने प्रॉजेक्ट को सफल बनाने के कई अवसर आपको इस माह प्राप्त होते जाएंगे।

अक्टूबर में इन राशि वालों की किस्मत का खुल जाएगा ताला, इसके बाद तो…-The fate of people of these zodiac signs will open in October, after this…

आर्थिक धन लाभ की भी शुभ स्थितियां बन रही हैं एवं अक्टूबर की शुरुआत में ही कहीं से रुका धन मिल सकता है।

- Advertisement -
sikkim-ad

परिवार के मामलों को लेकर मन बेचैन रहेगा। यात्राओं को इस महीने टाल दें तो बेहतर होगा। अक्टूबर के अंत में एक नई शुरुआत आपके जीवन में सुख समृद्धि के मार्ग खोलेगी।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि (Taurus) वालों के लिए आर्थिक मामलों में यह समय अनुकूल है एवं धन लाभ होकर रहेगा। निवेश द्वारा फायदे होंगे। कार्यक्षेत्र में इस माह बातचीत द्वारा स्थितियों को संभालने की कोशिश करेंगे तो बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

अक्टूबर में इन राशि वालों की किस्मत का खुल जाएगा ताला, इसके बाद तो…-The fate of people of these zodiac signs will open in October, after this…

इस माह की गई यात्राओं द्वारा शुभ परिणाम मिलेंगे और धन लाभ होगा। समय अनुकूल होता जाएगा। परिवार में सुख समृद्धि के संयोग तो बनेंगे लेकिन किसी बात को लेकर मन अशांत रहेगा।

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि (Gemini) वालों के कार्यक्षेत्र के लिए यह महीना अच्‍छा है। शुरुआत में ही ऑफिस के कार्य आप बेहतर ढंग से पूरे कर पाएंगे।

अक्टूबर में इन राशि वालों की किस्मत का खुल जाएगा ताला, इसके बाद तो…-The fate of people of these zodiac signs will open in October, after this…

यात्राओं से आपको मनचाहे फल की प्राप्ति होगी। आर्थिक व्यय इस माह काफ़ी रहेंगे एवं इस तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। अक्टूबर के अंत में किसी महिला को लेकर मन परेशान रहेगा।

कर्क राशिफल

कर्क राशि (Cancer zodiac sign) वालों के लिए यह महीना आर्थिक मामलों में शुभ होगा। साझेदारी में किए गए काम आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएंगे।

अक्टूबर में इन राशि वालों की किस्मत का खुल जाएगा ताला, इसके बाद तो…-The fate of people of these zodiac signs will open in October, after this…

आर्थिक मामलों में भी अच्छे सुधार रहेंगे लेकिन आपकी अपेक्षाओं से कमतर रहेंगे। इस माह की गई यात्राओं द्वारा बहुत सारे बदलाव नज़र आएंगे एवं किसी नए स्थान पर यात्रा करने का मन भी बना सकते हैं। अक्टूबर के अंत में सुखद समाचार मिल सकता है।

सिंह राशिफल

सिंह राशि (Leo sun sign) वालों के लिए आर्थिक धन लाभ की प्रबल स्थितियां इस माह बनती जाएंगी एवं निवेश द्वारा फायदे होंगे। अक्टूबर में आपकी सेहत में भी काफ़ी सुधार होंगे।

अक्टूबर में इन राशि वालों की किस्मत का खुल जाएगा ताला, इसके बाद तो…-The fate of people of these zodiac signs will open in October, after this…

किसी बड़े बुज़ुर्ग के आशीर्वाद से जीवन में सुख शांति महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को इस माह टाल देने में भलाई है। इस माह यात्राओं को भी टाल देना बेहतर होगा।

अक्टूबर के अंत में शांत होकर जीवन में आगे बढ़ने की आवश्यकता है, बेवजह के वाद विवाद आपके लिए हानि ला सकते हैं।

कन्या राशिफल

कन्या राशि (Virgo sun sign) वालों के कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी एवं अपने प्रॉजेक्ट को सफल बनाने के लिए आप भविष्य की प्लानिंग बेहतर ढंग से करेंगे।

अक्टूबर में इन राशि वालों की किस्मत का खुल जाएगा ताला, इसके बाद तो…-The fate of people of these zodiac signs will open in October, after this…

इस माह आप कई सारी ऐक्टिविटी (Activity) की तरफ़ ध्यान देंगे जिस वजह से सेहत प्रभावित हो सकती है। धन व्यय अधिक रहेगा एवं आपको अपने निवेशों की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। अक्टूबर के अंत में समय सुधरता जाएगा।

तुला राशिफल

तुला राशि (Libra) वालों को इस महीने किस्‍मत का भरपूर साथ मिल रहा है। रचनात्मक कार्यों द्वारा अधिक सफलता हासिल होगी।

आर्थिक धन व्यय की स्थितियां बन रही हैं एवं इस तरफ़ ध्यान अवश्य दें। परिवार के सानिध्य में सुकून प्राप्त होगा एवं उनके साथ कहीं बाहर घूमने फिरने का मन भी बन सकता है।

अक्टूबर में इन राशि वालों की किस्मत का खुल जाएगा ताला, इसके बाद तो…-The fate of people of these zodiac signs will open in October, after this….

इस माह की गई यात्राओं द्वारा साधारण सफलता हासिल होगी। इस माह किसी साझेदारी के निवेश में व्यय अधिक होते नजर आ रहे हैं। अक्टूबर के अंत में पुरानी यादें ताज़ा होंगी एवं मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि (Scorpio) वालों के लिए इस महीने कई शुभ योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में मान सम्मान बढ़ता जाएगा। अक्टूबर की शुरुआत में ही आपको अपने कार्यों से संबंधित सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं।

आर्थिक मामलों में उन्नति के संयोग बन रहे हैं। परिवार के मामलों में हालांकि आपको थोड़ा सा यथार्थवादी होने की आवश्यकता है तभी सुख समृद्धि रहेगी।

अक्टूबर में इन राशि वालों की किस्मत का खुल जाएगा ताला, इसके बाद तो…-The fate of people of these zodiac signs will open in October, after this…

यात्राओं द्वारा शुभ परिणाम सामने आएंगे एवं सुखद अनुभव रहेंगे। अक्टूबर के अंत में संयम के साथ काम करने से जीवन में सुकून आएगा।

धनु राशिफल

धनु राशि (Sagittarius) वालों को कार्यक्षेत्र में महीने के आरंभ से ही अनुकूल परिणाम प्राप्‍त होंगे। परिवार में सुख सौहार्द्र बना रहेगा एवं पार्टी मूड में रहेंगे।

अक्टूबर में इन राशि वालों की किस्मत का खुल जाएगा ताला, इसके बाद तो…-The fate of people of these zodiac signs will open in October, after this…

यात्राओं द्वारा अचानक से उन्नति के संयोग बन सकते हैं। आर्थिक व्यय इस माह अधिक रहेंगे। अक्टूबर के अंत में मन मायूस रहेगा।

मकर राशिफल

मकर राशि (Capricorn) वालों के लिए महीना आर्थिक मामलों में शुभ फल देने वाला होगा। इस माह की गई यात्राओं द्वारा आपके लिए शुभ संयोग बनते जाएंगे एवं यात्राएं सफल रहेंगी।

अक्टूबर में इन राशि वालों की किस्मत का खुल जाएगा ताला, इसके बाद तो…-The fate of people of these zodiac signs will open in October, after this…

आर्थिक उन्नति को प्राप्त करने के लिए आपको अपनी तरफ से संयम रखने की आवश्यकता है तभी सुखद अनुभव सामने आएंगे। मन व्यथित रहेगा।

कार्यक्षेत्र में भी किसी भी मामले को बातचीत द्वारा सुलझाएंगे तो बेहतर होगा। अक्टूबर के अंत में थोड़ा सा बंधन महसूस कर सकते हैं।

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि (Aquarius) वालों के लिए यह महीना और महीनों की तुलना में बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी और हर कार्य आपकी अपेक्षा के अनुरूप परिणाम प्राप्‍त होंगे।

अक्टूबर में इन राशि वालों की किस्मत का खुल जाएगा ताला, इसके बाद तो…-The fate of people of these zodiac signs will open in October, after this…

आपके हक़ में फ़ैसले आएंगे। अपने निवेश पर ध्यान अवश्य दें क्योंकि आर्थिक व्यय भी इस माह अधिक रहने वाले हैं।

आप अपने सुंदर भविष्य के लिए कुछ प्लानिंग मूड में रहेंगे। इस माह यात्राओं को टाल दें तो बेहतर होगा। अक्टूबर के अंत में शारीरिक आलस्य (Physical Laziness) महसूस हो सकता है।

मीन राशिफल

मीन राशि (Pisces) वालों के लिए यह महीना आर्थिक सुधार वाला है। सेहत में तंदुरुस्ती महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए लगातार प्रयास आपके लिए अंत में सुंदर संयोग लेकर आएंगे। यात्राओं द्वारा शुभ संयोग बनते जाएंगे एवं यात्राएं मधुर स्मृतियां लेकर आएंगी।

अक्टूबर में इन राशि वालों की किस्मत का खुल जाएगा ताला, इसके बाद तो…-The fate of people of these zodiac signs will open in October, after this…

आर्थिक मामलों में व्यय की स्थितियां बनेंगी एवं किसी पितृतुल्य व्यक्ति (Father figure) पर व्यय अधिक होगा।

परिवार में किसी ऐसी महिला को लेकर चिंता अधिक करेंगे जिन्होंने मेहनत कर जीवन में एक मुकाम हासिल किया है। अक्टूबर के अंत में जीवन में सुख शांति प्राप्त होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply