Homeविदेशपाकिस्तान में 10 साल की बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या, सड़कों...

पाकिस्तान में 10 साल की बच्ची से गैंगरेप के बाद हत्या, सड़कों पर प्रदर्शन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) के पंजाब में 10 की साल की मासूम से गैंगरेप के बाद निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई।

इस घटना को अंजाम स्विमिंग पुल (Swimming Pool) के मालिक और उसके सहयोगियों ने दिया। पीड़ित के परिजन समेत बड़ी संख्या में लोगों ने इस घटना की निंदा करते हुए विरोध-प्रदर्शन करके आक्रोश जताया।

 

वरिष्ठ Police अधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचने के बाद प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Police ने कहा कि मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार (Arrest) कर किया गया है।

इनके बारे में कथित तौर पर कहा गया कि इस जघन्य अपराध में शामिल थे। पश्तून परिवार से संबंध रखने वाली पीड़ित बच्ची सूरन वैली के मोहमंद जिले में रहती थी। उस दिनCentral लाहौर के मानावन स्थित स्विमिंग पुल (Swimming Pool) अपने भाई के साथ गई थी।

उसे डुबाकर मार दिया गया

मामले में दर्ज FIR के अनुसार पीड़ित का बेटा और बेटी स्विमिंग पुल गए थे। बेटा अकेले घर लौटा और बताया कि उसकी बहन खो गई। इसके बाद परिजन तलाश में जुट गए।

पुल के मालिक ने बताया कि उनकी बेटी पुल में डूब गई थी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि राजा और उसके साथियों ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म (Rape) किया और हत्या कर दी।

मामले की जांच कर रहे Police अधिकारी शहबाज अहमद ने मंगलवार को बताया कि मामले में संदिग्ध आरोपित राजा और असलम को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि आटोप्सी रिपोर्ट (Autopsy Report) से इस बात की पुष्टि हो गई है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म (Rape) हुआ था और उसे डुबाकर मार दिया गया।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव की तैयारियां हुई तेज, नया डाटा बेस…

Ranchi Nagar Nigam News: रांची में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां अब तेज हो...

भारत-साउथ अफ्रीका वनडे में रोमांच

India-South Africa ODI Thriller Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के JSCA...

सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Jharkhand High Court Decision on Sirmatoli Flyover: रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर चल...

असम में बहुविवाह अब अपराध, विधानसभा में पास हुआ ऐतिहासिक बिल, दोषी को 10 साल की सजा

Polygamy is now a crime in Assam : असम विधानसभा ने गुरुवार को बहुविवाह...

खबरें और भी हैं...

नगर निकाय चुनाव की तैयारियां हुई तेज, नया डाटा बेस…

Ranchi Nagar Nigam News: रांची में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां अब तेज हो...

भारत-साउथ अफ्रीका वनडे में रोमांच

India-South Africa ODI Thriller Match: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के JSCA...

सिरमटोली फ्लाईओवर विवाद पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Jharkhand High Court Decision on Sirmatoli Flyover: रांची के सिरमटोली फ्लाईओवर को लेकर चल...