देश में पिछले 24 घंटे में मिले COVID-19 के 17,336 पॉजिटिव मरीज

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में पिछले 24 घंटे में शुक्रवार सुबह आठ बजे तक कोरोना संक्रमित (Corona Infected) 17,336 नए मरीज मिले हैं।

इस अवधि में कोरोना महामारी (corona pandemic) को मात देने वालों की संख्या 13,029 रही। वहीं, कोरोना से 13 लोगों की मौत हुई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में अबतक कुल 4 करोड़ 27 लाख 49 हजार 056 कोरोना के मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। मौजूदा रिकवरी दर 98.59 प्रतिशत है।

फिलहाल देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 88 हजार, 284 है जो कुल मामालों का 0.20 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 4.32 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

ICMR के मुताबिक बीते 24 घंटे में 4.01 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 85.98 करोड़ टेस्ट किए जा चुके हैं।

Share This Article