Homeझारखंडकन्हैया सिंह हत्याकांड मामले में बेटी सहित 4 गिरफ्तार

कन्हैया सिंह हत्याकांड मामले में बेटी सहित 4 गिरफ्तार

Published on

spot_img

जमशेदपुर: सरायकेला-खरसावां जिला अंतर्गत आदित्यपुर के चर्चित कन्हैया सिंह हत्याकांड (kanhaiya singh murder case) का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया।

गत 29 जून, 2022 को आदित्यपुर थाना अंतर्गत हरिओम नगर निवासी ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह (Former MLA Arvind Singh alias Malkhan Singh) के साले कन्हैया सिंह की हत्या कर दी गयी थी।

शुक्रवार को पुलिस ने कन्हैया सिंह हत्याकांड से पर्दा उठा दिया। पुलिस ने कन्हैया सिंह हत्याकांड में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें कन्हैया सिंह की बड़ी बेटी अपर्णा सिंह, उसके प्रेमी राजवीर सिंह, शूटर निखिल गुप्ता और सौरभ किस्कू को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत (judicial custody) में भेज दिया है। दो अन्य अपराधी छोटू एवं रवि सरदार की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है।

29 जून को घर के सामने मारी गई थी गोली

मालूम हो कि गत 29 जून, 2022 को ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह के साले कन्हैया सिंह की अपराधियों ने उनके घर से सामने की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

तीन की संख्या में आये अपराधियों ने कन्हैया सिंह के सिर और आंख में तीन गोली मारी (The criminals shot Kanhaiya Singh three times in the head and eye) थी। इस घटना पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह ने बताया था कि कन्हैया सिंह का किसी से विवाद नहीं था।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...