HomeUncategorizedभारतीय रेलवे की आय में 92 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 8 महीने में...

भारतीय रेलवे की आय में 92 प्रतिशत की बढ़ोतरी, 8 महीने में कमाए 33,476 करोड़ रुपये

Published on

spot_img

नई दिल्ली: मौजूदा वित्त वर्ष के सात महीनों से भी कम समय में भारतीय रेलवे (Indian Railway) को यात्री यातायात (Passenger) से 33,476 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई है।

यह पिछले वर्ष के 8 अक्टूबर तक की प्राप्त आय की तुलना में 92 प्रतिशत अधिक है।

92 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज

रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) के आंकड़ों के मुताबिक, 1 अप्रैल से 08 अक्टूबर 2022 के दौरान मूल आधार पर भारतीय रेलवे की कुल अनुमानित आय 33476 करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान प्राप्त 17,394 करोड़ रुपये की तुलना में 92 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज करती है।

आरक्षित यात्री खंड में 65 प्रतिशत की वृद्धि

आरक्षित यात्री खंड (Reserved Passenger Section) में, 1 अप्रैल से 08 अक्टूबर 2022 की अवधि के दौरान बुक (Book) किए गए यात्रियों की कुल अनुमानित संख्या पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 34.56 करोड़ की तुलना में 24 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है, 42.89 करोड़ है।

1 अप्रैल से 08 अक्टूबर 2022 की अवधि के दौरान आरक्षित यात्री खंड से उत्पन्न राजस्व पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 16307 करोड़ रुपये की तुलना में 26961 करोड़ रुपये है, जो 65 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

अनारक्षित यात्री खंड में 500 प्रतिशत की वृद्धि

अनारक्षित यात्री खंड (Unreserved Passenger Section) में, 1 अप्रैल से 08 अक्टूबर 2022 की अवधि के दौरान बुक किए गए यात्रियों की कुल अनुमानित संख्या पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 90.57 करोड़ की तुलना में 268.56 करोड़ है, जो 197 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है।

1 अप्रैल से 08 अक्टूबर 2022 की अवधि के दौरान अनारक्षित यात्री खंड से उत्पन्न राजस्व पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान 1086 करोड़ रुपये की तुलना में 6515 करोड़ रुपये है, जो 500 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

spot_img

Latest articles

रांची में धार्मिक झंडा उखाड़ने के मामले में CCTV से चार आरोपियों की पहचान, पुलिस ने शुरू की तलाश,

Jharkhand News: रांची के पिठोरिया-चंदवे मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को धार्मिक झंडा उखाड़ने की...

IAS आकांक्षा रंजन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय में बनेंगी उप सचिव

Jharkhand News: झारखंड कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी आकांक्षा रंजन को राज्य...

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा JLKM ने निशा भगत को 6 साल के लिए निष्कासित किया

Jharkhand News: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने गुमला विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी निशा...

डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी 5 दिन आराम की सलाह

Jharkhand News: डुमरी से विधायक जयराम महतो ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी तबीयत...

खबरें और भी हैं...