अग्रवाल बंधु डबल मर्डर केस में 26 को होगा फैसला

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत में गुरुवार को बहुचर्चित अग्रवाल बंधु दोहरे हत्याकांड (Agarwal Brothers Double Murder) की सुनवाई हुई।

अदालत (Court) ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।

अदालत ने मामले में 26 जून को फैसला की तिथि निर्धारित की है। मामले में लोकेश कुमार चौधरी, धमेन्द्र तिवारी, रवि शंकर लाल और सुनील सिंह ट्रायल फेस कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 6 मार्च, 2019 को अशोकनगर के एक निजी न्यूज चैनल के दफ्तर में 2 भाईयों हेमंत अग्रवाल और महेन्द्र अग्रवाल की हत्या हुई थी। पैसे के विवाद को लेकर दोनों भाईयों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी।

एक आरोपित MK सिंह मामले में फरार

मामले में निजी न्यूज चैनल के संचालक लोकेश कुमार चौधरी और उनके सहयोगी MK सिंह सहित 5 के खिलाफ अरगोड़ा थाना (Argora Police Station) में प्राथमिकी दर्ज कराया गया था।

21 माह के बाद फरार रहने के बाद नौ दिसम्बर, 2020 को लोकेश चौधरी ने अदालत के समक्ष सरेंडर किया था। एक आरोपित MK सिंह मामले में फरार है।

सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष के की ओर से 19 गवाह प्रस्तुत किए गए। मामले को लेकर अरगोड़ा थाने में 84/2019 दर्ज की गयी थी।

Share This Article