AJSU ने DSPMU में की तालाबंदी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: अखिल झारखंड छात्र संघ (AJSU) ने विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) के संयोजक अभिषेक झा के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी की।

साथ ही कुलसचिव डॉ नमिता सिंह (Dr Namita Singh) को तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा।

अभिषेक झा ने कहा कि मांगों में विश्वविद्यालय का ऑडिटोरियम सिर्फ एकेडमिक कार्यों के लिए किया जाए। साथ ही 16 जून को विश्वविद्यालय में होने वाली कॉमेडी शो को रद्द करे। क्योंकि, यह विश्वविद्यालय का गरिमा के खिलाफ है।

कई छात्रों को अबतक छात्रवृति नहीं मिली

CAIT विभाग के फिजिक्स के शिक्षक गणित का क्लास ले रहे हैं इसकी जांच कराई जाए।

छात्रवृति की तिथि बीत जाने के बाद भी विश्वविद्यालय के कई छात्रों को अबतक छात्रवृति (Scholarship) नहीं मिली है।

इस अवसर पर अभिषेक शुक्ला, जगत मुरारी, बबलू महतो, श्रुति मिश्रा, आयुषी कुमारी, निक्की तिर्की, राहुल आदि शामिल थे।

Share This Article