Latest Newsझारखंडझारखंड HC में बाबूलाल मरांडी के दलबदल मामले में सुनवाई अब 5...

झारखंड HC में बाबूलाल मरांडी के दलबदल मामले में सुनवाई अब 5 जनवरी को

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) के न्यायमूर्ति (Justice) राजेश शंकर की कोर्ट (Court) में गुरुवार को BJP विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी की ओर से दलबदल मामले में स्पीकर (Speaker) के न्यायाधिकरण में फैसला सुरक्षित रखे जाने के खिलाफ दायर याचिका (Petition) पर सुनवाई हुई।

मामले में शिकायतकर्ता कांग्रेस विधायक (MLA) दीपिका पांडे सिंह की ओर से उठाए गए सवालों का जवाब दिया गया। अब मामले की अगली सुनवाई पांच जनवरी, 2023 को होगी।

पिछली सुनवाई में दीपिका की ओर से की गई बहस

पिछली सुनवाई में दीपिका पांडेय सिंह की ओर से बहस की गई थी। सुनवाई में झारखंड विधानसभा (Jharkhand Assembly) की ओर से सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) व अन्य हाई कोर्ट (High Court) के जजमेंट को प्रस्तुत किया गया था।

कहा गया था कि स्पीकर (Speaker) के न्यायाधिकरण में जब तक कोई आदेश बाबूलाल मरांडी के मामले में न हो जाए, तब तक झारखंड हाई कोर्ट (Jharkhand High Court) इस रिट को नहीं सुन सकता है। यह याचिका मेंटेनेबल नहीं है। इसलिए इसे खारिज कर देना चाहिए।

याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया था कि बिना गवाही कराये ही स्पीकर के न्यायाधिकरण ने फैसला सुरक्षित रखा है।

स्पीकर के न्यायाधिकरण में बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) और प्रदीप यादव के मामले में अलग-अलग तरीके से सुनवाई हो रही है, जो अनुचित है।

याचिकाकर्ता की ओर वरीय अधिवक्ता वीपी सिंह (Senior Advocate VP Singh) और अधिवक्ता विनोद कुमार साहू ने पैरवी की। दीपिका पांडे सिंह की ओर से अधिवक्ता सुमित गरोदिया ने पैरवी की।

spot_img

Latest articles

गरीब बच्चों का जीवन संवारने में लगे हैं इंजीनियर सत्येंद्र सेठ

रांची : मन में समाज सेवा की भावना हो तो इसकी शुरुआत कभी भी...

झारखंड ही नहीं देश के बेहतरीन कार्डियोलॉजिस्ट में से एक हैं डॉ हेमंत नारायण राय

Dayanand Roy किसी शख्सियत का निरपेक्ष और वस्तुनिष्ठ मूल्यांकन तब और कठिन हो जाता है...

अमेरिका ट्रेड डील पर कांग्रेस का बड़ा हमला-PM मोदी के ‘आत्मसमर्पण’ की कीमत चुका रहा देश

नई दिल्ली: कांग्रेस ने अमेरिका के साथ हुए अंतरिम व्यापार समझौते को लेकर शनिवार...

गुवाहाटी में सीआरपीएफ की वार्षिक परेड में आज हिस्सा लेंगे गृह मंत्री अमित शाह

गुवाहाटी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को गुवाहाटी में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल...

खबरें और भी हैं...