Latest Newsबिहारबिहार के पूर्णिया में पाइप लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, 8 मजदूरों...

बिहार के पूर्णिया में पाइप लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, 8 मजदूरों की मौत

spot_img
spot_img
spot_img

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में सोमवार को तड़के एक अनियंत्रित ट्रक के सड़क के किनारे पलट जाने से आठ मजदूरों (Workers) की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रक सिलीगुड़ी से जम्मू जा रहा था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाइप लदा एक ट्रक जो सिलीगुड़ी से जम्मू जा रहा था, जलालगढ़ थाना के सीमा काली मंदिर से आगे झाझा चौक के पास अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे बड़े गड्ढे में पलट गया। इस ट्रक पर 16 मजदूर बैठे थे।

ट्रक चालक और सहचालक से  पूछताछ की जा रही है

इस घटना में आठ मजदूरों की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि आठ मजदूर घायल हो गए।

पूर्णिया (सदर) के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) एस के सरोज ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस भी राहत और बचाव के लिए पहुंची।

हादसे में मारे गए सभी लोग राजस्थान के रहने वाले बताए जाते हैं।

उन्होंने कहा कि सभी घायल मजदूरों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

घटना के बाद ट्रक चालक और सहचालक को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

spot_img

Latest articles

लालू से आठ महीने बाद दिल्ली में मिले तेज प्रताप यादव, कोर्ट में तेजस्वी से भी सामना हुआ, लेकिन कोई बात नहीं हुई

पटना : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव पार्टी...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया अशोक लेलैंड के वाहन संयंत्र का उद्घाटन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इलेक्ट्रिक वाहनों के उत्पादन के लिए...

खबरें और भी हैं...

करोड़ों साल की भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य छुपा है झारखंड की चट्टानों में : डॉ नीतीश प्रियदर्शी

रांची : झारखंड की चट्टानों में करोड़ों वर्षों में हुई भूगर्भीय हलचल का साक्ष्य...