Latest NewsUncategorizedजनता की आवाज उठाने वाले को परेशान कर रही भाजपा: रणदीप सुरजेवाला

जनता की आवाज उठाने वाले को परेशान कर रही भाजपा: रणदीप सुरजेवाला

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला (Randeep Singh Surjewala) ने कहा भाजपा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का सहारा लेकर जनता की आवाज उठाने वाले नेता राहुल गांधी को परेशान कर रही है।

सुरजेवाला ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि यह सोचने की बात है कि मोदी सरकार के निशाने पर सिर्फ राहुल गांधी ही क्यों हैं?

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने हमेशा राष्ट्रीय सुरक्षा सहित देश के बुनियादी मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की है। इस कारण भाजपा उन्हें जांच एजेंसियों के माध्यम से परेशान करा रही है।

राहुल गांधी ने हमेशा महंगाई से हो रही जनता की बदहाली पर सवाल खड़े किए हैं। जब बुनियादी मुद्दों पर सरकार के पास जवाब नहीं होता तो वह ED को लगा देती है।

आज भी राहुल गांधी को ED दफ्तर बुलाया गया

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार (Modi Government) मुद्दों पर तो बात करना ही नहीं चाहती। दो करोड़ नौकरी हर साल देने का वादा किया था लेकिन अब इस मुद्दे पर बात ही नहीं कर रहे।

उल्लेखनीय है कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने सोमवार को तलब कर लगभग नौ घंटे तक पूछताछ की। आज भी राहुल गांधी को ED दफ्तर बुलाया गया है।

ED के इस कदम को गलत ठहराते हुए कांग्रेस देशभर में प्रदर्शन कर रही है। इस क्रम में दिल्ली में कई कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को कल पुलिस ने हिरासत में लिया।

आज भी कांग्रेस नेता (Congress Leader) और कार्यकर्ता सड़कों पर हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए राजधानी में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

spot_img

Latest articles

पुलों के टूटने पर हाईकोर्ट सख्त, ग्रामीण विकास विभाग को अंतिम मौका

High Court strict on Collapse of Bridges : झारखंड हाईकोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

खबरें और भी हैं...

पुलों के टूटने पर हाईकोर्ट सख्त, ग्रामीण विकास विभाग को अंतिम मौका

High Court strict on Collapse of Bridges : झारखंड हाईकोर्ट ने ग्रामीण विकास विभाग...

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...