झारखंड

BJP ने हेमंत सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र

रांची: राज्य सरकार (State government) के तीन बरस पूरे होने पर प्रदेश BJP ने गुरुवार को आरोप पत्र (Charge Sheet) जारी किया है।

प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने पार्टी कार्यालय में इसे जारी करते हुए सरकार से इस पर जवाब मांगा।

BJP ने हेमंत सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र - BJP issued charge sheet against Hemant Sarkar

उन्होंने कहा कि राज्य में झामुमो, कांग्रेस और राजद की अगुवाई वाली सरकार भ्रष्टाचार (Corruption) में आकंठ डूबी है। राज्य सरकार संपोषित भ्रष्टाचार जारी है।

BJP ने हेमंत सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र - BJP issued charge sheet against Hemant Sarkar

मुख्यमंत्री और उनके करीबियों, परिजनों को जनता ने लाभान्वित होते देखा है। सरकार बताए कि पंकज मिश्रा, अमित अग्रवाल, प्रेम प्रकाश से उसका नाता क्या है। अमित ने कहीं झारखंड को ही लूटकर संपत्ति तो नहीं बनाई है।

BJP ने हेमंत सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र - BJP issued charge sheet against Hemant Sarkar

उन्होंने कहा कि ट्रांसफर, पोस्टिंग से अवैध कमाई हो रही है और कई इससे लाभ उठा रहे हैं। तीन वर्षों से हर मोर्चे पर विफल, झूठ, लूट और भ्रष्टाचार में लिप्त सरकार आज जारी आरोप पत्र पर जवाब दें।

BJP ने हेमंत सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र - BJP issued charge sheet against Hemant Sarkar

यह आरोप पत्र भाजपा का नहीं, साढ़े तीन करोड़ जनता का है। पत्रकार वार्ता से पहले भारत के सोशल मीडिया (Social media) की टीम की ओर से जारी क्लिप दिखाए गए। इसमें विधि व्यवस्था, करप्शन, मतांतरण, रोजगार और अन्य पर राज्य सरकार को घेरा गया।

BJP ने हेमंत सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र - BJP issued charge sheet against Hemant Sarkar

प्रकाश ने कहा कि राज्य में लूट पर लूट मची हुई है। CO कार्यालय से सचिवालय तक लोग त्रस्त हैं। शराब के मामले में झारखंड को कितना नुकसान हुआ है, सरकार इसे बताए।

BJP ने हेमंत सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र - BJP issued charge sheet against Hemant Sarkar

खनिज संपदा का हो रहा अवैध खनन

छत्तीसगढ़ के किस शराब माफिया के कारण झारखंड को राजस्व की हानि हुई है, मुख्यमंत्री बताएं। कोयला, बालू की लूट मची है। बालू तो कालाबाजारी से ही लोगों को मिल रहा।

BJP ने हेमंत सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र - BJP issued charge sheet against Hemant Sarkar

प्रकृति प्रदत्त पानी, पहाड़, पर्वत, खनिज संपदा को लूटने, लुटवाने का कार्य जारी है। वनों की कटाई, खनिज संपदा का अवैध खनन हो रहा।

BJP ने हेमंत सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र - BJP issued charge sheet against Hemant Sarkar

आर्थिक व्यवस्था चरमराई हुई है। गरीबों को आवास, बालू नहीं मिला रहा पर मुख्यमंत्री के काफिले के लिए गाडियां, मंत्रियों के बंगले बनाने को पैसे हैं।

BJP ने हेमंत सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र - BJP issued charge sheet against Hemant Sarkar

अध्यक्ष ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए एक रुपये में लाखों की संपत्ति की रजिस्ट्री पूर्व में होती थी।आपदा से बचने और दूसरे कामों के लिए किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिलता था, जिसे इस सरकार ने बंद करा दिया।

BJP ने हेमंत सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र - BJP issued charge sheet against Hemant Sarkar

1932 के खतियान और नियोजन नीति पर यह सरकार राजनीति करती रही। हर साल पांच लाख युवाओं को रोजगार नहीं तो संन्यास के वादे हुए।

सरकार चाहे तो खुद से संकल्प लाकर नियोजन नीति ला सकती थी पर उसकी मंशा ही नहीं। पिछड़ों के हित की बात करने वाली यह सरकार उनकी विरोधी ही है। बगैर आरक्षण के पंचायत चुनाव कराए। नगर निकाय के चुनाव से वह बच रही।

BJP ने हेमंत सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र - BJP issued charge sheet against Hemant Sarkar

दीपक प्रकाश ने कहा…

प्रकाश ने कहा कि कानून व्यवस्था (Law and order) के मामले पर भी राज्य में बदतर स्थिति है। पिछले तीन वर्षों में देश में सबसे अधिक आपराधिक घटनाएं (एक लाख 88 हजार से अधिक) इसी राज्य में हुई हैं।

5200 लोगों की हत्या, महिलाओं के खिलाफ अनाचार, दुराचार के 5300 केस, अपहरण की 5200 घटनाएं दर्ज हुई हैं।

BJP ने हेमंत सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र - BJP issued charge sheet against Hemant Sarkar

50-50 टुकडों में बेटियों, बहनों को काटा जा रहा है। संताल परगना में JMM  के नेतृत्व में बांग्लादेशी घुसपैठियों को संरक्षण मिल रहा है। डेमोग्राफी (Demography) बदल रही है। तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है।

एक सवाल के जवाब में दीपक प्रकाश ने कहा कि आने वाले रामगढ़ विधानसभा (Ramgarh Assembly) के उपचुनाव में जनता निश्चित तौर पर इस सरकार के खिलाफ आक्रोश जताएगी।

BJP ने हेमंत सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र - BJP issued charge sheet against Hemant Sarkar

गांवों में पंचायत चुनाव में यह दिख चुका है, अब शहरों में भी यह दिखेगा। हेमंत सोरेन के खिलाफ ED, CBI जांच के सवाल पर कहा कि कानून अपना काम करेगा ही। अगर किसी ने गलत किया है तो केंद्रीय एजेंसियां अपने स्तर से अपना काम तो करेंगी ही।

BJP ने हेमंत सरकार के खिलाफ जारी किया आरोप पत्र - BJP issued charge sheet against Hemant Sarkar

प्रेस वार्ता (Press Conference) में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक सहित अन्य भी उपस्थित थे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker