झारखंड

BJP महिला मोर्चा ने हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया

सिमडेगा: राज्य बढ़ रहे दुष्कर्म की घटनाओं के विरोध में रविवार को भाजपा महिला मोर्चा (BJP Mahila Morcha) के नेतृत्व में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) का पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन का नेतृत्व करते हुए भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सावित्री देवी (Savitri devi) ने कहा कि हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड में कानून व्यवस्था (Law and order) पूरी तरह फेल हो चुकी है।

हेमंत सोरेन को बर्खास्त कर झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगानी चाहिए

अपराधी हावी हैं महिलाएं सुरक्षित (Women Safe) नहीं है,महिलाएं घर से बाहर निकलने के लिए डर रही हैं। झारखंड में कानून व्यवस्था (Law and order) की स्थिति को देखते हुए राज्यपाल महोदय को हस्तक्षेप करनी चाहिए और अविलंब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बर्खास्त कर झारखंड में राष्ट्रपति शासन लगानी चाहिए।

मौके पर नगर अध्यक्ष (City ​​President) सतनारायण प्रसाद जिला कोषाध्यक्ष अनूप प्रसाद रामविलास बड़ाईक नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker