रांची मेडिका में भर्ती सुमित केसरी के परिजनों से BJP प्रदेश अध्यक्ष ने की मुलाकात

Digital News
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं MP दीपक प्रकाश ने बुधवार को मेडिका अस्पताल (Medica Hospital) पहुंचकर गुमला (Gumla) जिला BJP किसान मोर्चा महामंत्री एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष सुमित केसरी से मुलाकात की।

सुमित केसरी (Sumit Kesari) को अपराधियों ने कल गंभीर रूप में घायल कर दिया था। उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन

प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश महामंत्री एवं MP आदित्य साहू एवं बालमुकुंद सहाय भी उपस्थित थे। प्रकाश ने अपराधियों को पकड़ने एवं कड़ी सजा दिलाने के लिए गुमला जिला के पुलिस अधीक्षक एवं DIG से फोन से बात की।

उन्होंने परिजनों से कहा कि पूरा BJP परिवार इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा है। उन्होंने परिजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

TAGGED:
Share This Article