बोकारो SP ने पांच थाना और तीन ओपी प्रभारी का किया ट्रांसफर

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: जिले के SP Chandan Kumar Jha ने पांच थाने के साथ तीन OP के प्रभारी का तबादला (Transfer) कर दिया है।

बेरमो धाना के JSI रामाकांत गुप्ता को कसमार थाना प्रभारी, बालीडीह थाना के JSI कन्हैया राम को दुग्दा थाना प्रभारी, पुलिस केंद्र में पदस्थापित मुकेश कुमार को चंदनकियारी थाना प्रभारी रोमिया थाना के JSI जमुना प्रसाद गुप्त महुआटांड थाना प्रभारी ट्रांसफर किया गया है।

बेरमो धाना के JSI नरेंद्र कुमार यादव को चास मुफ्फसिल थाना प्रभारी, बोकारो धर्मल के JSI अजय कुमार यादव को रहावन ओपी प्रभारी Bokaro Steel City थाना के JSI धनंजय कुमार को अमलाबाद ओपी प्रभारी और चास थाना के JSI सुबोध कुमार दास को ललपनिया ओपी प्रभारी बनाया गया है।

इधर  JSI के रूप में कसमार थाना के प्रभारी सुबोध कुमार को Sector-4 थाना, दुग्दा थाना प्रभारी राजेश रंजन-1 को पेटरवार थाना, चंदनकियारी थाना प्रभारी चंचल कुमार को बोकारो धर्मल थाना ट्रांसफर किया गया है।

चास मुफ्फसिल थाना प्रभारी अजय कुमार उपाध्याय को चास थाना ट्रांसफर किया।

Share This Article