झारखंड : रिवॉल्वर साफ करने के दौरान चली गोली, पुलिस इंस्पेक्टर जानी घायल

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम( चाईबासा) पुलिस लाइन के बैरक में गुरुवार की रात रिवॉल्वर (Revolver) साफ करने के दौरान अचानक चली गोली लगने से सब इंस्पेक्टर जानी कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार घायल पुलिस पदाधिकारी अपराध अनुसंधान विभाग में पदस्थापित हैं।

उन्हें चाईबासा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में ऑपरेशन कर गोली निकाल दी गयी है।

डॉक्टरों के अनुसार पुलिस पदाधिकारी की हालत खतरे से बाहर है। सहकर्मियों ने बताया कि गुरुवार की रात गोली चलने की आवाज सुनायी दी।

चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत ठीक है

आवाज सुन पुलिस लाइन के लोग वहां पहुंचे तो जानी खून से लतपथ थे। पास में ही उसका रिवाल्वर पड़ा था। लेकिन उन्हें उठाकर अस्पताल में ले जाया गया।

चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उनकी हालत ठीक है। घटना की जानकारी पाकर पुलिस पदाधिकारी उसे देखने अस्पताल पहुंचे।

सहकर्मियों ने बताया कि जानी कुमार 27 मई को जगन्नाथपुर में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की ड्यूटी जाने की तैयारी कर रहा था और रिवाल्वर की जांच कर रहे थे।

उसी दौरान गलती से ट्रिगर दब गया और गोली निकल गयी और उनके बाएं पैर में जा लगी।

Share This Article