Latest Newsझारखंडबच्चों ने झारखंड का मान बढ़ाया, युवाओं की सारथी बनेगी राज्य सरकार:...

बच्चों ने झारखंड का मान बढ़ाया, युवाओं की सारथी बनेगी राज्य सरकार: हेमंत सोरेन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: मुख्यमंत्री Hemant Soren  ने कहा है कि राज्य के जो युवा किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करना चाहते हैं राज्य सरकार उनकी सारथी बनेगी, इसके लिए राज्य में जल्द ही मुख्यमंत्री सारथी योजना (Chief Minister Sarathi Yojana) की शुरुआत की जाएगी।

इस योजना का उद्देश्य राज्य के सभी वर्ग समुदाय के वैसे अभ्यर्थी जो UPSC, JPSC सहित अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग इत्यादि के खर्च का वहन नहीं कर पा रहे हैं उन्हें राज्य सरकार अपने खर्चे से प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करायेगी।

ये बातें मुख्यमंत्री ने मंगलवार को झारखंड मंत्रालय (Jharkhand Ministry) के सभागार में संघ लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित Civil Services Exam-2021 में सफल हुए राज्य के अभ्यर्थियों के अभिनंदन समारोह में अपने संबोधन में कहीं।

देश में झारखंड पहला ऐसा राज्य है ,जहां विदेशों में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों के लिए छात्रवृत्ति उपलब्ध करा रही

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में झारखंड पहला ऐसा राज्य है ,जहां उच्चतर शिक्षा के लिए विदेशों में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों के लिए छात्रवृत्ति उपलब्ध करा रही है।

आने वाले समय में हमारे बच्चे अधिक संख्या में उच्चतर शिक्षा ग्रहण करने के लिए विदेशों में पढ़ने जाएं, इस दायरे को राज्य सरकार बढ़ायेगी।

हमारी सरकार राज्य में शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। राज्य में सरकारी स्कूलों (Government schools) को निजी स्कूलों के बराबर लाने का प्रयास किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि UPSC Exam 2021 में राज्य के 26 अभ्यर्थियों ने एक साथ सफलता पायी है। UPSC का परिणाम स्पष्ट करता है कि झारखंड के बच्चे तमाम चुनौतियों तथा सीमित संसाधनों के साथ आगे बढ़ने का हौसला रखते हैं।

झारखंड के सभी 26 अभ्यर्थियों को सम्मानित किया

मुख्यमंत्री ने झारखंड के सभी 26 अभ्यर्थियों को सम्मानित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सभागार में उपस्थित UPSC Exam में सफल हुए अभ्यर्थियों के परिजनों को भी सम्मानित किया और बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे ही यह खबर मिली कि UPSC Exam 2021 में राज्य के 26 होनहार अभ्यर्थियों ने एक साथ सफलता पायी है, उनकी सफलता की चर्चा चारों ओर गूंजने लगी।

राज्य के प्रत्येक लोगों के जुबान पर उनकी चर्चा थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के होनहार देश के कोने-कोने में अपनी सेवा दे रहे। प्रधानमंत्री कार्यालय से लेकर केंद्रीय कैबिनेट के विभिन्न विभागों सहित कई बड़ी-बड़ी संस्थाओं में झारखंड के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यरत है।

नेतरहाट आवासीय विद्यालय ने देश को बड़ी संख्या में IAS, IPS सहित अन्य बड़े पदों पर अधिकारी दिए

राज्य के नेतरहाट आवासीय विद्यालय ने देश को बड़ी संख्या में IAS , IPS सहित अन्य बड़े पदों पर अधिकारी दिए हैं।

इस सभागार में उपस्थित कई सफल अभ्यर्थी जो तकनीकी शिक्षा, इंजीनियरिंग, डॉक्टर समाजशास्त्र इत्यादि को चुनने के बाद भी Civil Service सेवा में नियुक्त हुए हैं।

निश्चित रूप से आप जब अपने कर्म क्षेत्र में जाएंगे तब हो सकता है कि स्थितियां चुनौतीपूर्ण रहें, लेकिन वे विपरीत परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारी का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करेंगे ऐसा मुझे विश्वास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड वीरों की धरती रही है। यहां के लोगों ने हमेशा अपने कार्यों के बदौलत अपनी अलग पहचान बनाई है। Jharkhand  वो राज्य है जब देश की आजादी की लड़ाई लड़ी गई उससे पहले ही हमारे पूर्वजों ने जल, जंगल,जमीन और संस्कृति को संरक्षित करने की लड़ाई लड़ रहे थे।

झारखंड में हमेशा से पर्यटकों का आना-जाना लगा रहा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल के दिनों में ही राज्य में Tourism Policy की शुरुआत हुई है। हमारी सरकार चाहती है कि झारखंड को सिर्फ खनिज संपदाओं के रूप में ही नहीं बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य के रूप में भी जाना जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में हमेशा से पर्यटकों का आना-जाना लगा रहा है।

राज्य में विधि व्यवस्था (Order of Law) मजबूत और सुदृढ़ बनी रहे इस निमित्त हमारी सरकार ने प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया है। अब नक्सल प्रभावित जिलों के बच्चे भी IAS, IPS सहित कई सेवाओं में सफल हो रहे हैं। देश को प्रगति की ओर दिशा देने में आपकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।

इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, अपर मुख्य सचिव उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग केके खंडेलवाल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे, निदेशक उच्च एवं तकनीकी शिक्षा सूरज कुमार, यूपीएससी परीक्षा 2021 के सफल अभ्यर्थी श्रुति राजलक्ष्मी, उत्सव आनंद, रवि कुमार, नम्रता चौबे, आयुष वेंकट वत्स, अक्षत आयुष, विकास महतो सहित सभी अभ्यर्थियों के परिजन उपस्थित थे।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...