झारखंड

झारखंड में सर्द हवाओं का सितम, अभी और बढ़ेगी ठंड, जानें मौसम अपडेट

रांची: झारखंड (Jharkhand) में पहले कुहासा और अब सर्द हवा (Mist and Wind) ने रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को सुबह से औसतन सात किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा चली। इससे ठंड बढ़ गई है।

राजधानी रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में सुबह में कुहासा बना रहा। इसके कारण विमान और रेल सेवा (Air and Rail Service) भी प्रभावित रही।

सुबह में तीन विमानसेवा रद्द कर दी गई और कई विमान घंटों विलंब से रांची आए। ट्रेनें भी घंटों विलंब से रांची (Ranchi) पहुंचीं। हालांकि सर्द हवा चलने से सुबह के बाद मौसम (Weather) साफ हुआ।

वहीं अभिषेक आनंद, वैज्ञानिक, मौसम विभाग, रांची का कहना है कि सुबह की धुंध के बाद राज्य के उत्तरी भागों का मौसम साफ रहेगा।

लेकिन राजधानी समेत राज्य के दक्षिणी हिस्सों में सुबह में धुंध रहेगी। आसमान में हल्के बादल छा सकते हैं।

अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में आएगी कमी

मौसम के इस बदलाव से अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) में कमी आएगी, जिससे सुबह की कनकनी और बढ़ेगी।

पलामू (Palamu) में बादल छंटे और मौसम साफ हुआ। इससे अधिकतम तापमान में वृद्धि होने के बावजूद यह सामान्य से तीन डिग्री नीचे है। यहां अधिकतम तापमान (Maximum Temperature) 21.4 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं, मौसम वैज्ञानिक (Meteorologist) का कहना है कि अगले चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में और कमी आएगी।

Jharkhand Weather Update : झारखंड में ठंड से राहत नहीं,बढ़ेगी कनकनी, जानें मौसम का हाल (Video) - Inside Jharkhand News

आसमान साफ होने से गिर रहा पारा

आसमान साफ होने से अब न्यूनतम तापमान में भी कमी आ रही है। गुरुवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान गिरिडीह (Giridih) का 9.1 डिग्री दर्ज किया गया।

रांची का अधिकतम 21 और जमशेदपुर का 23.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग (Weather Forecast) के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक पारा और गिरेगा।

इससे रात और सुबह में कनकनी और बढ़ेगी। राजधानी Ranchi समेत राज्य के दक्षिणी भागों में सुबह में धुंध रहेगी और हल्के बादल छाए रहेंगे। जबकि Palamuऔर संताल के क्षेत्रों में सुबह की धुंध के बाद आसमान साफ रहेगा।

राज्य में अगले चार-पांच दिनों के दौरान मौसम में बदलाव होने की संभावना कम है।

IndiGo Flights: खराब मौसम का हवाई यात्रा पर असर, इंडिगो ने रद्द कर दी यें फ्लाइट्स, देखें लिस्ट - Weather Forecast jharkhand rainfall bed weather effect on airlines indigo cancelled flights from

 

तीन विमान रद्द, कई की देर से आवाजाही

सुबह में कुहासे के कारण रांची आनेवाले तीन विमान रद्द कर दिए गए। रांची एयरपोर्ट (Ranchi Airport) से सुबह में एक भी फ्लाइट (Flight) की आवाजाही नहीं हुई।

दिन के 10.30 बजे के बाद मौसम साफ हुआ। इसके बाद घंटों विलंब से एक-एक विमान रांची एयरपोर्ट पर उतरे।

सुबह में बेंगलुरु से आनेवाला एयर एशिया का विमान छह घंटा और कई अन्य विमान काफी विलंब से रांची आए।

Bihar Weather Update Dense fog alert icy winds increase shivering cold day in 22 districts | Bihar Weather Update: बिहार में घने कोहरे का अलर्ट, बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई कपकपी, 22 जिलों

राज्य में तापमान (डिग्री में)

रांची 21.0 2.0

जमशेदपुर 23.8 2.0

मेदिनीगर 21.4 3.0

बोकारो 21.5 3.0

देवघर 17.9 6.0

गिरिडीह 18.3 5.0

खूंटी 22.4 2.0

रामगढ़ 19.0 3.0

सिमडेगा 23.3 0.0

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker