Latest Newsझारखंडरांची में कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा

रांची में कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो यात्रा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर (Rajesh Thakur) के नेतृत्व में शनिवार को रांची में भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) निकाला गया।

भारत जोड़ो यात्रा स्थानीय शहीद चौक स्थित शहीद स्मारक में शहीदों को माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया।

इस अवसर पर टाना भगतों का दल ढोल नगाड़ा, पारंपारिक झांकियों के साथ-साथ काफी संख्या में भारत जोड़ो यात्रा में पैदल मार्च (Foot March) करते हुए शहीद चौक से फिरायालाल चौक पहुंचे।

Bharat Jodo Yatra Ranchi

सभी जिलों में भारत जोड़ो यात्रा को सफल करने का किया गया प्रयास

इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा वहां से अल्बर्ट एक्का (Albert Ekka) की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर Old HB Road होते हुए लालपुर चौक पहुंचा, जहां विभिन्न समुदाय के लोगों एवं स्वयं सेवी संगठनों की ओर से जोरदार एवं भव्य तरीके से सभी का स्वागत किया गया।

https://twitter.com/i/status/1604088790905389057

यात्रा आगे की ओर बढ़ी, जिसमें जनता का भरपूर समर्थन मिला। भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) कोकर बिरसा मुंडा समाधि स्थल पर पहुंचा, जहां भगवान बिरसा मुण्डा की समाधि पर माल्यार्पण कर यात्रा सभा मंग तब्दील हो गया।

Bharat Jodo Yatra Ranchi

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड के 22 जिलों में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के संदेश को पहुंचाने का प्रयास सभी जिलों में भारत जोड़ो यात्रा को सफल करने का प्रयास किया गया।

उन्होंने कहा कि हमारी हीं पार्टी ने देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलायी है और संविधान का निर्माण किया है। यह हमारा दायित्व है कि समाज में सौहार्द बना रहे और संविधान की रक्षा हो।

 

डॉ राकेश किरण महतो ने सभा को किया संबोधित

वर्तमान समय में देश में नफरत का माहौल व्याप्त है और चहुंचोर बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से आम जनता त्राहिमाम है, इसे हमें भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से दुरूस्त करना है।

केंद्र की भाजपा सरकार (BJP Government) को 2024 के आम चुनाव में देश की जनता उखाड़ फेंकेगी। उन्होंने कहा कि टाना भगत महात्मा गांधी के उपदेश को पूरा करेंगे।

Bharat Jodo Yatra Ranchi

मौके पर भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक सुबोध कांत सहा, विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम, रांची महानगर अध्यक्ष डॉ कुमार राजा, रांची जिला ग्रामीण अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो (Dr. Rakesh Kiran Mahato) ने सभा को संबोधित किया।

spot_img

Latest articles

कई देशों में ठप हुई YouTube सेवा, भारत-सहित अमेरिका और ब्रिटेन में यूजर्स परेशान

YouTube Services Have Been Disrupted : लोकप्रिय वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म YouTube की सेवाएं अचानक...

रांची में राहुल सिंह गैंग पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

Rahul Singh Gang Five Criminals Arrested : राजधानी रांची में Police ने कुख्यात राहुल...

चाईबासा के कलाईया गांव में अंधविश्वास का कहर, मां और दो माह के शिशु को जिंदा जलाया

Mother and Two-Month-Old Baby Burnt Alive : चाईबासा स्थित पश्चिम सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी...

खबरें और भी हैं...