गिरिडीह में आधा दर्जन वाहनों में अपराधियों ने की लूटपाट

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: बिरनी थाना क्षेत्र के तांडो नदी पुल के समीप अपराधियों ने रोड होल्डअप कर (Road Holdup By Criminals) आधा दर्जन यात्री और मालवाहक वाहनों से लूट की घटना को (Incident) अंजाम दिया है।

रविवार देर रात हुए घटना को (Incident) लेकर अब तक जो बाते सामने आई है उसके अनुसार घटना को अंजाम देने वाले अपराधियो की (Accused) संख्या दर्जन भर के करीब बताया जा रहा है, और सभी हथियारों से लैस थे।

छापेमारी अभियान चला रही है

लूटे गए एक वाहन में दो महिलाएं भी (Two Womens) थी, जिनसे दो अपराधियों ने (Accused) बदसलूकी भी किया।

जानकारी (Information) मिलने के बाद बिरनी थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची, लेकिन सारे अपराधी फरार होने हो चुके थे।

घटना के बाद कुछ यात्रियों ने बिरनी थाना में अज्ञात अपराधियो के खिलाफ आवेदन देकर FIR दर्ज भी कराया है। फिलहाल पुलिस अपराधियों के (Accused) खिलाफ छापेमारी (Raid) अभियान चला रही है।

Share This Article