नक्सली मुठभेड़ में घायल CRPF जवान को हेलीकॉप्टर से लाया गया रांची, मेडिका में भर्ती

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: चतरा जिले में प्रतिबंधित नक्सली संगठन (Naxalite organization) भाकपा माओवादी और सुरक्षाबलों के बीच रविवार को हुई मुठभेड़ में घायल CRPF जवान को Helicopter से रांची लाया गया।

खेलगांव में बने हेलीपैड में हेलीकॉप्टर को उतारा गया। वहां से घायल जवान को Medica Hospital में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक CRPF के जवान चितरंजन कुमार (33) को गोली लगी है। उनका इलाज डॉ. ऋषि राज कर रहे हैं।

भुइयां और सब जोनल कमांडर मनोहर गंझू दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई

जवान का X-ray and USG Screening किया गया है। साथ ही CT pelvis किया गया। गोली नहीं मिली है। डॉक्टर ने बताया कि जवान की स्थिति स्थिर है। जल्दी सर्जरी किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि चतरा जिले के प्रतापपुर-कुंदा थाना क्षेत्र के सिकिद बलही जंगल में रविवार को सुरक्षाबलों के साथ भाकपा माओवादी संगठन (CPI Maoist Organization) के रीजनल कमिटी सदस्य अरविंद भुइयां और सब जोनल कमांडर मनोहर गंझू दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई थी।

Share This Article