Homeविदेशइराक में फैली ख़तरनाक संक्रमण का कहर, तेज बुखार के बाद मरीज...

इराक में फैली ख़तरनाक संक्रमण का कहर, तेज बुखार के बाद मरीज की नाक से बहता है खून हो जाती है मौत

spot_img

बगदाद: इराक में इन दिनों एक नई तरह की बीमारी (Disease) तेजी से फैल रही है। इसमें मरीज को तेज बुखार आता है और उसकी नाक से खून निकलने लगता है।

नाक से अत्यधिक रक्तस्राव होने की वजह से मरीज की मौत हो जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के मुताबिक इराक में इस बीमारी से अब तक 19 मौतें हो चुकी हैं।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक यह एक वायरस जनित बीमारी है, जिसका अभी तक कोई टीका (Vaccination) उपलब्ध नहीं है।

गाय पर कीटनाशक के छिड़काव के दौरान एक स्वास्थ्यकर्मी इस वायरस के संक्रमण का शिकार हुआ। इस बीमारी के फैलने के बाद इराक के ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य कार्यकर्ता पीपीई किट (PPE Kit) पहनकर काम कर रहे हैं। इस रक्तस्रावी बुखार को क्रिमीन-कांगो हेमोरहेजिक फीवर (सीसीएचएफ) नाम दिया गया है, जो जानवरों से इंसानों में तेजी से फैल रहा है।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक जानवरों (Animals) में यह बीमारी कीड़े के काटने से फैल रही है। संक्रमित जानवरों के संपर्क में आने से मनुष्य इस संक्रामक बीमारी के शिकार हो रहे हैं।

अब काफी तेजी से फैल रही यह बीमारी

इराक में मनुष्यों में सीसीएचएफ संक्रमण के अब तक 111 मामले सामने आए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि इस वायरस का संक्रमण तेजी फैल सकता है, क्योंकि मरीज के शरीर के अंदर और बाहर दोनों रूप में रक्तस्राव होता है।

सबसे गंभीर नाक से खून का बहना है। सीसीएचएफ के पांच मामलों में 2 की मौत का कारण नाक से खून बहना है।

धी कार प्रांत के एक स्वास्थ्य अधिकारी हैदर हंतौचे ने बताया कि इस सीसीएचएफ के मामलों की संख्या अभूतपूर्व है।

इस संक्रामक बीमारी के आधे से ज्यादा मामले दक्षिणी इराक (Southern Iraq) में रिपोर्ट हुए हैं, जो एक गरीब कृषि बहुल क्षेत्र है।

स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक पिछले वर्षों में, इस बीमारी के मामलों को उंगलियों पर गिना जा सकता था, लेकिन अब यह बीमारी काफी तेजी से फैल रही है।

डॉक्टरों के मुताबिक धी कार प्रांत में यह संक्रमण जंगली व पालतू पशुओं जैसे भैंस, गाय, बकरी और भेड़ से फैल रहा है।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...