रांची बिरसा मुंडा जेल में DC और SSP ने की छापेमारी

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के खेल गांव थाना स्थित बिरसा मुंडा कारागार (Birsa Munda Jail) में बुधवार की अहले सुबह DC राहुल कुमार सिन्हा और SSP किशोर कौशल के नेतृत्व में छापेमारी (Raid) की गई।

अचानक से हुई जेल में छापेमारी (Raid) की सूचना के बाद कैदियों के बीच हड़कंप मच गया। लगभग दो घंटे तक पुलिस ने जेल में एक-एक वार्ड और कैदियों की गहन जांच की।

इस दौरान पुलिस को खैनी और चाकू सहित अन्य सामान बरामद किया गया है। छापेमारी अभियान के दौरान DC और SSP, SDO, सिटी SP,सिटी DSP,सदर DSP सहित कई DSP और थानेदार शामिल थे। कुल 140 पुलिसकर्मी छापेमारी (Raid) में शामिल थे।

Share This Article