रांची में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: बेड़ो प्रखंड अंतर्गत खुखरा पंचायत (Khukra Panchayat) के विश्वनाथ मुंडा उर्फ तिरथू मुंडा का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। परिजनों ने उसकी हत्या (Murder) की आशंका जताई है।

जंगल में पत्ता चुनने गईं महिलाओं ने शव को पेड़ से लटका देखा और गांव के लोगों को इसकी जानकारी दी। बताया जाता है कि पंचायत चुनाव में मुखिया पद के प्रत्याशी रहे तिरथू मुंडा तीसरे स्थान पर रहे थे।

पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

तिरथू गुरुवार रात दो बजे घर से निकल गये थे, जिसके बाद लौटकर नहीं आये। तिरथू मुंडा खुखरा पंचायत (Munda Khukra Panchayat) के दांदुपारा गांव के रहने वाले थे।

फिलहाल, नरकोपी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम (Post mortem) के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share This Article