Homeझारखंडदुमका के पूर्व CO दिलीप कुमार महतो पर होगी विभागीय कार्रवाई

दुमका के पूर्व CO दिलीप कुमार महतो पर होगी विभागीय कार्रवाई

Published on

spot_img

रांची/दुमका: राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा (Jharkhand Administrative Service) के अधिकारी तत्कालीन अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी दिलीप कुमार महतो (Dilip Kumar Mahto) पर विभागीय कार्रवाई चलाने की अनुमति दी है।

वे अभी गिरिडीह में BDO के पद पर पदस्थापित हैं। इस संबंध में शनिवार को कार्मिक विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है।

बताया जाता है कि दिलीप कुमार महतो पर दुमका में अंचलाधिकारी के पद पर रहते हुए 2015-16 में भ्रष्टाचार में लिप्त होकर निजी स्वार्थवश रेलवे (Private Interest Railway) की अधिग्रहित भूमि को बिना अंचल निरीक्षक के अनुशंसा प्राप्त किए नामांतरण करने, स्थल निरीक्षण नहीं करने, नामांतरण स्वीकृत करने के पूर्व कार्यालय में रखे गये अभिलेखों, कागजातों का अवलोकन नहीं करने, नोटिस का तामिला नहीं कराने जैसे आरोप उपायुक्त दुमका (Deputy Commissioner Dumka) ने लगाए थे और सरकार को कार्रवाई की अनुशंसा की गयी।

BDO से 15 दिनों में अपना लिखित बचाव बयान समर्पित करने को कहा गया

जांच में सारे आरोप प्रमाणित पाये गये जिसके बाद उनके ऊपर विभागीय कार्रवाई चलाने का निर्णय लिया गया। जांच संचालन पदाधिकारी रिटायर IAS अरविंद कुमार (IAS Arvind Kumar) को बनाया गया है।

वहीं, उपस्थापन पदाधिकारी अपर समाहर्ता दुमका को बनाया गया है। BDO से 15 दिनों में अपना लिखित बचाव बयान समर्पित करने को कहा गया है।

spot_img

Latest articles

रांची में रेडिसन ब्लू होटल संग रोशनी के त्योहार में हों शामिल, चटोरी गली ब्रंच में लें स्ट्रीट फूड का मजा

Radisson Blu Hotel Ranchi: रेडिसन ब्लू होटल रांची सभी शहरवासियों और मेहमानों को दिवाली की...

लोअर बाजार थाने के ASI, हवलदार और सिपाही सस्पेंड, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, SSP बोले…

Ranchi News: झारखंड पुलिस में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का नया दौर शुरू हो...

सहारा की ज्यादातर संपत्तियां अडानी के हवाले? सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी का इंतजार

New Delhi News: सहारा समूह का लंबे समय से अटका वित्तीय विवाद अब एक...

अगस्त 2025 में भारत के स्मार्टफोन निर्यात में 39% की उछाल

Smartphone exports jump 39%: भारत के स्मार्टफोन निर्यात ने अगस्त 2025 में शानदार प्रदर्शन...

खबरें और भी हैं...