लोहरदगा में सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच करेंगे DSP

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: सामूहिक दुष्कर्म (Gang rape) के आरोपित दोनों आईआरबी जवानों कृष्णकांत तिवारी और अजय बाड़ा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

इसके साथ मामले की जांच की जिम्मेदारी DSP मुख्यालय परमेश्वर प्रसाद को दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए IRB के कमांडेंट भी लोहरदगा पहुंचे हैं।

वारदात में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई

उल्लेखनीय है कि लोहरदगा जिले के सुदूरवर्ती नक्सल (Remote Naxal) प्रभावित सेरेंगदाग थाना क्षेत्र में विगत चार अक्टूबर को खेत में घास काट रही विधवा अधेड़ आदिवासी महिला के साथ IRB के दो जवानों ने दुष्कर्म किया था।

इस वारदात में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसका इलाज रांची के RIMS में चल रहा है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

TAGGED:
Share This Article