Latest NewsUncategorizedपरिवहन मंत्री अनिल परब के आवास पर ED ने की 13 घंटे...

परिवहन मंत्री अनिल परब के आवास पर ED ने की 13 घंटे छापेमारी

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को परिवहन मंत्री अनिल परब (Anil Parab) के शासकीय निवास अजिंक्यतारा बंगले पर 13 घंटे तक छापेमारी की और कागज पत्र बरामद किए।

ईडी टीम के प्रमुख तासीर सुलतान सहित अन्य अधिकारियों ने बंगले पर अनिल परब से पूछताछ भी की।

छापे के बाद अनिल परब ने पत्रकारों को बताया कि उन्होंने ईडी के हर सवाल का जवाब दिया है और आगे भी जवाब देते रहेंगे।

अनिल परब ने बताया कि रत्नागिरी जिले के दापोड़ी में स्थित साई रिसोर्ट के बारे में ईडी ने उनसे पूछताछ की है। इस रिसोर्ट के मालिक सदानंद कदम हैं, कोर्ट में भी यह बात साबित हो गई है।

ईडी की छापामार कार्रवाई चल रही है

उन्होंने कहा कि यह रिसोर्ट अभी तक शुरू नहीं किया गया है, लेकिन केंद्रीय पर्यावरण विभाग ने बंद रिसोर्ट का गंदा पानी समुंद्र में जाने व उससे प्रदूषण फैलने का मामला दर्ज किया है।

इस मामले में मनी ट्रेलिंग अथवा मनी लॉड्रिंग का सवाल ही नहीं उठता है। अनिल परब ने 6 करोड़ रुपये के लेनदेन की खबर को भी तथ्यहीन बताया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह ईडी की टीम ने अनिल परब के बांद्रा स्थित निवास सहित 7 जगह पर छापेमारी शुरू की थी।

ईडी की टीम ने अनिल परब के शासकीय आवास तथा बांद्रा स्थित आवास पर तकरीबन 13 घंटे तक छापेमारी के बाद कार्रवाई रोक दी है जबकि अन्य 5 जगह अभी भी ईडी की छापामार कार्रवाई चल रही है।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...