लातेहार में हाथी ने ग्रामीण को पटक-पटक कर मार डाला

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: जिले के बारियातू प्रखंड के करमाही गांव निवासी सतीश उरांव (35) को जंगल से निकले हाथी (elephant) ने मंगलवार की सुबह पटक-पटक कर मार डाला।

वह जंगल में शौच के लिए गया था। इसी बीच हाथी ने हमला कर दिया। जंगल में शौच करने गए अन्य ग्रामीण जान बचाकर भाग निकले।

घटना की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल (Sadar Hospital) भेजा गया।

साथ ही मृतक के परिजनों को मुआवजे के रूप में 40 हजार रुपये नकदी दिए गए। मुआवजे की शेष राशि पोस्टमार्टम (post mortem) रिपोर्ट आने तथा कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद मिलेगी।

Share This Article