रांची, जमशेदपुर समेत झारखंड के अधिकतर हिस्सों में भारी वर्षा से तापमान में गिरावट

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड (Jharkhand) में बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर भारी बारिश के कारण Temperature में गिरावट दर्ज की गई।

चौबीस घंटों में भारी वर्षा

मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राजधानी Ranchi में बृहस्पतिवार को भारी वर्षा होने से यहां अधिकतम तापमान 23.8 °C रहा, जो सामान्य से 5.4 °C कम है, जबकि औद्योगिक शहर जमशेदपुर में भी दिन में ही 65 mm वर्षा हुई, जिसके चलते वहां अधिकतम तापमान 26.2 °C रहा जो सामान्य से 6.4 °C कम है।

Ranchi स्थित मौसम विभाग के प्रमुख अभिषेक आनंद ने बताया कि रांची और जमशेदपुर के अलावा राज्य के अन्य भागों में भी पिछले चौबीस घंटों में भारी वर्षा हुई, जिससे राज्य में इस वर्ष वर्षा की कमी के चलते परेशान किसानों को थोड़ी राहत मिली।

Share This Article