HomeUncategorized'मिशन मजनू'' का पहला पोस्टर जारी, इस दिन Netflix पर होगी रिलीज

‘मिशन मजनू” का पहला पोस्टर जारी, इस दिन Netflix पर होगी रिलीज

Published on

spot_img

मुंबई: काफी समय से चर्चा में बनी हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की आगामी फिल्म ‘मिशन मजनू’ (Mission Majnu) का पहला पोस्टर मेकर्स (Poster Makers) ने मंगलवार को जारी कर दिया है।

इस पोस्टर से सिद्धार्थ मल्होत्रा का लुक भी सामने आ गया है। इसके साथ ही इसकी रिलीज डेट (Release Date) का भी ऐलान कर दिया गया है।

शांतनु बागची द्वारा निर्देशित और रॉनी स्क्रूवाला (Ronnie Screwvala) की RSVP और गिल्टी बाय एसोसिएशन (Association) द्वारा निर्मित यह फिल्म अगले साल 20 जनवरी को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म (Streaming Platform) पर नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज होगी।

नेटफ्लिक्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर सिद्धार्थ मल्होत्रा और रश्मिका मंदाना स्टारर इस फिल्म का पहला पोस्टर शेयर किया है।

Mission Majnu

कहानी 1970 के दशक में असली घटनाओं से प्रेरित है

पोस्टर में सिद्धार्थ मल्होत्रा भूरे रंग का पठानी सूट (Pathani Suit) और जैकेट पहने नजर आ रहे हैं। उनके आँखों में काजल और गले में ताबीज एवं हाथ में बन्दूक भी नजर आ रही है।

गौरतलब है कि फिल्म मिशन मजनू की कहानी 1970 के दशक में असली घटनाओं से प्रेरित है।। फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक रॉ एजेंट (Raw Agent) की भूमिका निभा रहे हैं, जो पाकिस्तानी धरती पर एक गुप्त ऑपरेशन (Operation) का नेतृत्व करते हैं। फीमेल लीड में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट रश्मिका मंदाना नजर आयेंगी।

Mission Majnu

इन दोनों के अलावा । फिल्म में शारिब हाशमी और कुमुद मिश्रा भी अहम रोल में दिखाई देंगे। दर्शकों के इस फिल्म के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। देखना दिलचस्प होगा कि सिद्धार्थ और रश्मिका की नई जोड़ी को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।

spot_img

Latest articles

रांची में धार्मिक झंडा उखाड़ने के मामले में CCTV से चार आरोपियों की पहचान, पुलिस ने शुरू की तलाश,

Jharkhand News: रांची के पिठोरिया-चंदवे मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को धार्मिक झंडा उखाड़ने की...

IAS आकांक्षा रंजन को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति की मंजूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय में बनेंगी उप सचिव

Jharkhand News: झारखंड कैडर की 2013 बैच की IAS अधिकारी आकांक्षा रंजन को राज्य...

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा JLKM ने निशा भगत को 6 साल के लिए निष्कासित किया

Jharkhand News: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने गुमला विधानसभा की पूर्व प्रत्याशी निशा...

डुमरी विधायक जयराम महतो की तबीयत बिगड़ी, डॉक्टरों ने दी 5 दिन आराम की सलाह

Jharkhand News: डुमरी से विधायक जयराम महतो ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी तबीयत...

खबरें और भी हैं...