Latest Newsविदेशचीनी ड्रोन पर पहली बार ताइवानी सेना ने की फायरिंग

चीनी ड्रोन पर पहली बार ताइवानी सेना ने की फायरिंग

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

ताइपे: ताइवान सीमा में लगातार चीनी ड्रोन (Chinese drone) की घुसपैठ पर चेतावनी देने के एक दिन बाद ताइवानी सेना (Taiwanese Army) ने चीन के ड्रोन पर पहली बार Firing कर दोनों देशों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है।

ताइवान के रक्षा मंत्रालय (Ministry of Defence ) ने जारी एक बयान में कहा कि मंगलवार को लगभग 5:59 बजे एक ड्रोन एक बार फिर एर्दन द्वीप पर प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने पर रक्षा बलों ने Protocol के अनुसार चेतावनी जारी की लेकिन इसके बाद भी ड्रोन क्षेत्र पर मंडराता रहा, Taiwan के रक्षा बलों ने गोलियां चलाईं और उसे वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया। ड्रोन ने शाम लगभग 6 बजे ज़ियामेन की ओर उड़ान भरी।

जियामेन शहर फुजियान के तटीय चीनी प्रांत में स्थित है

ताजा घटना विशेष रूप से US House की स्पीकर नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) की यात्रा के बाद चीन और ताइवान के बीच बढ़ते तनाव के माहौल की पृष्ठभूमि में आई है।

इसमें कहा गया है कि किनमेन रक्षा बल High Alert पर रहेंगे और अपनी निगरानी बढ़ाएंगे। एर्डन द्वीप किनमेन द्वीपसमूह (Erden Islands Kinmen Islands) का हिस्सा है। जियामेन शहर फुजियान के तटीय चीनी प्रांत में स्थित है।

ताइपे में रक्षा मंत्रालय ने पहले घोषणा की थी कि ताइवान की सेना अपने बाहरी द्वीपों के हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करने वाले चीनी ड्रोन पर गोलीबारी शुरू कर देगी, जबकि रेडियो फ्री एशिया (RFA) की सूचना दी कि व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता ने कहा कि US Taiwan Strait में चीन द्वारा लगाए गए किसी भी ‘नए प्रतिबंध’ को स्वीकार नहीं करेगा।

spot_img

Latest articles

दीपक के साहस और इंसानियत को मिलेगा सम्मान, झारखंड सरकार करेगी भव्य स्वागत

Jharkhand government Will Give a Grand Welcome: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री Dr. Irfan Ansari...

झारखंड में मौसम साफ, बारिश नहीं, अगले कुछ दिनों में बढ़ेगा तापमान

Clear Weather in Jharkhand : झारखंड में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम शुष्क...

सेवानिवृत्ति लाभ नहीं मिलने पर हाईकोर्ट सख्त, नगर विकास सचिव तलब

High Court Strict on Not Getting Retirement Benefits: मधुपुर (देवघर) नगर परिषद के एक...

खबरें और भी हैं...