Latest Newsक्राइमदुमका में अगवा कर नाबालिग छात्रा से गैंगरेप

दुमका में अगवा कर नाबालिग छात्रा से गैंगरेप

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

दुमका: नाबालिग से गैंगरेप (minor gang rape) का मामला गुरूवार को समाने आया है। मामला गोपीकांदर थाना क्षेत्र का है।

बताया जाता है कि बुधवार को स्कूल जाने के क्रम में वर्ग सात की छात्रा से अपराधियों ने अगवा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

नाबालिग से दुष्कर्म की घिनौनी कृत को अंजाम देकर अपराधी गोड्डा सीमा क्षेत्र में छोड़ फरार हो गये।

गंभीर अवस्था में नाबालिग को फुलो-झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Phulo-Jhanon Medical College Hospital) दुमका में भर्ती कराया गया, जहां नगर थाना पुलिस पीड़ित छात्रा का फर्द बयान दर्ज की।

दर्ज बयान में नाबालिग ने बताया कि वह प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, (Project Girls High School) गोपीकांदर की छात्रा है। स्कूल से लौटने के क्रम में कार सवार दो युवकों ने छात्रा को घर छोड़ देने की बात कह स्प्रे मार बेहोश कर दिया।

अगवा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया

बाद में छात्रा गोड्डा जिले के अमरपुर चांदनी चौक के समीप अपने को देर शाम पायी। स्थानीय ग्रामीणों ने रातभर पीड़िता को अपने घर में पनाह दिया।

गुरूवार को गोपीकांदर पीड़िता पहुंची, जहां परिजनों को आपबीती बतायी। इसके बाद परिजनों ने पीड़िता को फुलो-झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया।

नगर थाना पुलिस पीड़िता का फर्द बयान दर्ज कर गोपीकांदर पुलिस को भेज दिया है। मामले में एसडीपीओ सदर मो नूर मुस्तफा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि छात्रा को अगवा कर दुष्कर्म (Rape) की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस मामले में अनुसंधान में जुट गई है।

spot_img

Latest articles

पप्पू यादव के आरोपों पर जदयू ने किया पलटवार

पटना : जदयू ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के इस आरोप पर पलटवार किया...

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने अपने आवास पर इलाज के लिए आये मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

नई दिल्ली : पूर्णिया से लोकसभा सांसद पप्पू यादव ने शनिवार को नई दिल्ली...

सभी मतदान केन्द्रों, स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल पर हो केंद्रीय सुरक्षा बल की तैनाती : बाबूलाल मरांडी

रांची : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को अपने बयानों...

पप्पू यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, कहा- बदले की भावना से काम करती है सरकार

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने जेल से बाहर आते ही एक बार...

खबरें और भी हैं...