बोकारो पहुंचे राज्यपाल को दिया गार्ड ऑफ ऑनर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) गुरुवार को कुछ समय के लिए पेटरवार स्थित फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में रुके, जहां उपायुक्त कुलदीप चौधरी, उप विकास आयुक्त कीर्तीश्री समेत अन्य वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

इससे पूर्व उपायुक्त एवं उप विकास आयुक्त ने पुष्प गुच्छ (Bouquet) देकर उनका स्वागत किया।

मौके पर कई प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे

राज्यपाल रमेश बैस देवघर यात्रा के दौरान यहां कुछ समय के लिए रूके थे। इसी क्रम में राज्यपाल रमेश बैस एवं उनकी पत्नी रामबाई बैस ने फॉरेस्ट गेस्ट हाउस (Forest Guest House) परिसर में क्रमशः सेव व जिंजर का पौधरोपण भी किया।

इस मौके पर अपर समाहर्त्ता सादात अनवर, अनुमंडल पदाधिकारी चास दिलीप प्रताप सिंह शेखावत समेत जिला व अनुमंडल स्तर के कई प्रशासनिक पदाधिकारी (Administrative Officer) उपस्थित थे।

Share This Article