Homeविदेशकराची के हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, देवी-देवताओं की मूर्तियां क्षतिग्रस्त

कराची के हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, देवी-देवताओं की मूर्तियां क्षतिग्रस्त

spot_img

कराची: पाकिस्तान के कराची शहर (Karachi City) में एक हिंदू मंदिर पर हमला कर तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। उपद्रवियों ने मंदिर के पुजारी पर भी हमला किया।

कराची पुलिस के अनुसार कराची के कोरंगी इलाके के श्री मारी माता मंदिर (Shri Mari Mata Mandir) में भारी संख्या में लोग घुस गए और तोड़फोड़ करने लगे।

हमलावरों ने मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की। विरोध करने पर उपद्रवियों ने मंदिर के पुजारी पर भी हमला कर दिया गया।

हमलावर हिंदुओं के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इस घटनाक्रम से कराची के हिंदू समुदाय (Hindu community) में काफी दहशत है। कोरंगी इलाके में पुलिस तैनात कर दी गयी है।

कराची के हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, देवी-देवताओं की मूर्तियां क्षतिग्रस्त

यह हमला पहली बार नहीं हुआ

इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि सबसे पहले कुछ मोटरसाइकिलों पर दर्जन भर लोग आए और मंदिर पर हमला कर दिया। बाद में और लोग आए तथा हमलावर भीड़ में तब्दील हो गए।

कोरंगी थाना प्रभारी फारूक संजरानी ने बताया कि कुछ अज्ञात लोग मंदिर में दाखिल हुए और तोड़फोड़ के बाद फरार हो गए। मंदिर पर हमला करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

पाकिस्तान में हिंदुओं और हिंदू मंदिरों पर यह हमला पहली बार नहीं हुआ है। अक्सर हिंदू मंदिर व हिंदू जनमानस उपद्रवियों के हमले का शिकार होते रहते हैं।

सरकार इन पर नियंत्रण की बात तो करती है किन्तु हिंदुओं (Hindus) के हमलावरों पर नियंत्रण कर पाने में सफल नहीं हो पाती।

spot_img

Latest articles

पूर्व CM चंपई सोरेन के दो सहायक हथियार के साथ गिरफ्तार, BJP कनेक्शन…

Violence on Hul Day: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के दो करीबी सहायकों...

हजारीबाग में ACB का बड़ा एक्शन, डॉ. सतीश कुमार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Hazaribagh ACB Raid: झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के...

आज से रांची रेलमंडल की ट्रेनों में किराया बढ़ा!, 26 से 41 रुपये तक की वृद्धि

Indian Railway Alert!: 1 जुलाई यानि आज से रांची रेलमंडल की एक्सप्रेस, मेल और...

रांची PMLA कोर्ट से 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले में पीसी मिश्रा की याचिका खारिज, विदेश यात्रा पर रोक

Ranchi PMLA Court: रांची की विशेष PMLA कोर्ट ने 34वें राष्ट्रीय खेल घोटाले (2011)...

खबरें और भी हैं...