SBI Credit Card से मकान का ‎किराया देने पर लगेगा चार्ज

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: SBI Credit Card का उपयोग करके किए गए ‎किराया भुगतान पर प्रोसेसिंग फीस (Processing Fee On Payment) लेगा।

ग्राहकों को भेजे गए एक SMS के अनुसा क्रेडिट कार्ड कंपनी क्रेडिट कार्ड (Credit Card Company Credit Card) के जरिए किए गए किराया भुगतान पर 99 रुपए और GST चार्ज करेगी।

नए बदलाव 15 नवंबर से प्रभावी हो गए हैं। इसके अलावा SBI कार्ड मर्चेंट EMI ट्रांजैक्शन की प्रोसेसिंग फीस (Processing Fee) में भी बदलाव करने वाला है।

पहले यह फीस 99 रुपए लगती थी जो अब बढ़कर 199 रुपए तक हो जाएगी। इसमे 18 फीसदी के हिसाब से GST भी लगेगा।

SBI Credit Card

ICICI Bank ने भी किया ऐलान

इससे पहले ICICI Bank ने भी अपने Credit Card होल्डर्स से ‎किराये का एक फीसदी प्रोसेसिंग फीस चार्ज करने का ऐलान किया था। प्रोसिसिंग फीस 20 अक्टूबर, 2022 से लागू हो चुकी हैं।

दूसरी ओर HDFC बैंक के यूजर्स को Credit Card के जरिए ‎‎किराए भुगतान पर 500 लिमिटेड Reward Points ही मिलेगा जबकि यस बैंक ने इस तरह के ट्रांजैक्शन (Transaction) को महीने में 2 बार सीमित कर दिया है।

SBI Credit Card

आमतौर पर पेटीएम, फ्रीचार्ज, मोबिक्विक, क्रेड, रेडजिराफ, माईगेट, मैजिकब्रिक्स जैसे थर्ड पार्टी ऐप हैं जो लोगों को क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट पेमेंट करने की अनुमति देते हैं। ये थर्ड-पार्टी ऐप क्रेडिट कार्ड (Third-Party App Credit Card) के जरिए ‎किराया भुगतान करने पर कन्वीनियंस फीस भी लेते हैं।

Share This Article