हजारीबाग में दहेज़ को लेकर पति और देवर ने की विवाहिता की हत्या, मामला दर्ज

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: दहेज़ (Dowry) को लेकर विवाहितों के हत्या के मामले आयदिन सामने आते हैं।

ऐसी ही घटना हजारीबाग थानांतर्गत बड़ा डहरभंगा गांव में घटी है। जहां दहेज के लिए एक विवाहिता के गला दबाकर हत्या (Murder) करने का मामला प्रकाश में आया है।

जिस का आरोप पति और देवर पर लगाया जा रहा है। दरअसल विवाहिता की भाभी ने टाटीझरिया थाना में मृतिका के पति और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

 एक लड़की और एक लड़का भी है विवाहिता की

जिसमें ललिता देवी (Lalita Devi) ने लिखा है कि उनकी ननद 26 वर्षीय बसंती देवी को उसके पति पवन सिंह पिता राजेंद्र सिंह के द्वारा गला दबाकर हत्या कर दी गई।

साथी ललिता देवी ने बताया है कि उनकी ननद को बार-बार दहेज में रुपए लाने के लिए हमेशा प्रताड़ित किया जाता था। जिसका परिणाम यह हत्या है।

प्राथमिकी दर्ज (FIR) कर ललिता देवी ने आरोपीओ को गिरफ्तार करने की मांग की है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। विवाहिता की एक लड़की और एक लड़का भी है।

Share This Article