चाईबासा में पत्नी की हत्या कर शव घर के पीछे दफनाया, पति गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: क्योंझर जिला के जोड़ा थाना व बिरिकला पंचायत अंतर्गत भागलपुर गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या (Wife Murder) कर शव को घर के पीछे दफना दिया और पत्नी की आत्महत्या (Suicide) की कहानी रची।

मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया फिर मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में शव को जमीन से खोद कर निकाल कर पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए भेजा गया।

शव को घर के पीछे गड्डा खोद कर दफनाया

प्राप्त जानकारी के अनुसार भागलपुर गांव के मुंडासाही निवासी रामसिंह (40) की पहली पत्नी की मौत (Death) के बाद उसने पश्चिमी सिंहभूम के जगनाथपुर थाना अंतर्गत जैंतगड निकट निवासी लखन हेसा की बेटी बुदनी हेसा (36) से चार वर्ष पहले विवाह किया था।

गुरुवार दोपहर राम सिंह(Ram Singh)  नशे में बुदनी के साथ मारपीट की फिर उसे कटहल के पेट से रस्सी बांध लटका दिया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने घर के कमरे में बंद हो गया और करीब शाम के 4 बजे घर के बाहर निकला और सभी को पत्नी की आत्महत्या की झूठी कहानी बताने लगा। आरोपी ने बुदनी के शव (Dead Body) को घर के पीछे गड्डा खोद कर दफना दिया।

Share This Article