भाजपा को पिछले चुनाव से भी ज्यादा वोट देकर पार्टी के जनाधार को बढ़ाया: दीपक प्रकाश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद दीपक प्रकाश (Deepak Prakash) ने कहा कि मांडर उपचुनाव में प्राप्त जनादेश का पार्टी सम्मान करती है।

प्रकाश ने रविवार को मांडर (Mander) की जनता का आभार प्रकट किया जिन्होंने भाजपा को पिछले चुनाव से भी ज्यादा वोट देकर पार्टी के जनाधार को बढ़ाया है।

उन्होंने पार्टी के समस्त कार्यकर्ताओं (workers) एवम नेताओं का आभार प्रकट किया जिन्होंने अथक परिश्रम के साथ मांडर उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार की जीत के लिये प्रयास किया।

Share This Article