झारखंड

Indian Railway : बरौनी-कोयंबटूर ट्रेन के फेरों का रेलवे ने किया विस्तार, झारखंड वासियों को होगी आसानी

रांची: Indian Railways  ने साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन बरौनी-कोयंबटूर (Special Train Barauni-Coimbatore) के फेरों का विस्तार कर दिया है। इससे झारखंड वासियों को कोयंबटूर जाने में आसानी होगी।

बता दें कि यह ट्रेन धनबाद, बोकारो, रांची और हटिया होकर चलती है। अब 03357 बरौनी-कोयंबटूर स्पेशल ट्रेन (Barauni-Coimbatore Special Train) का परिचालन 24 जून तक अब हर शनिवार को होगा।

ट्रेन हर शनिवार 11:45 बजे बरौनी से चलेगी। रविवार सुबह 5.50 बजे धनबाद और 7.35 बजे Bokaro पहुंचेगी। 10.55 बजे रांची होकर सोमवार की रात 9.30 बजे काटपाडी और मंगलवार सुबह 4.00 बजे कोयंबटूर पहुंचेगी।

Indian Railway : बरौनी-कोयंबटूर ट्रेन के फेरों का रेलवे ने किया विस्तार, झारखंड वासियों को होगी आसानी-Indian Railway: Railways has expanded the frequency of Barauni-Coimbatore train, Jharkhand residents will get ease

इस तरह कोयंबटूर से पहुंचेगी बरौनी

गाड़ी संख्या 033578 कोयंबटूर-बरौनी स्पेशल ट्रेन (Coimbatore-Barauni Special Train) का परिचालन 28 जून तक अब हर बुधवार को होगा। मंगलवार-बुधवार की रात 12.50 बजे चलेगी। बुधवार सुबह 5.50 बजे काटपाडी पहुंचेगी।

गुरुवार शाम 5.50 बजे रांची, रात 8.05 बजे बोकारो और 10.05 बजे धनबाद होते हुए शुक्रवार की सुबह 6.00 बजे बरौनी (Barauni) पहुंचेगी।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker