Latest NewsUncategorizedअमृतपाल के नेपाल भागने की सूचना, बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

अमृतपाल के नेपाल भागने की सूचना, बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

लखनऊ: Nepal से लगी सीमा पर UP के जिलों में निगरानी बढ़ाते हुए सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने अलर्ट जारी किया है। बहराइच (Bahraich) में भगोड़े अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) और उसके सहयोगियों की तस्वीरों वाले Poster लगाए हैं ताकि कट्टरपंथी उपदेशक (Fundamentalist Preacher) के रास्ते से भागने की संभावना को रोका जा सके।

अमृतपाल के नेपाल भागने की सूचना, बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा- Information about Amritpal's escape to Nepal, increased security on the border

नेपाल में भी अमृतपाल की तलाश शुरू कर दी गई

दरअसल जानकारी सामने आई कि 23 मार्च को अमृतपाल UP के लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में था। यहां से नेपाल बॉर्डर (Nepal Border) की दूरी कुछ घंटों की है।

ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वो Nepal न भाग गया हो। लिहाजा, Nepal में भी उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। उधर, अमृतपाल के साथियों को आज अजनाला कोर्ट (Ajnala Court) में पेश किया गया।

यहां उनका Medical करवाया गया, जिसकी Report में इस बात का खुलासा हुआ कि उसके दो साथी HIV Positive हैं। यह जानकारी ‘वारिस पंजाब दे’ की ओर से केस लड़ रहे एडवोकेट बरिंदर सिंह (Advocate Barinder Singh) ने दी है।

अमृतपाल के नेपाल भागने की सूचना, बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा- Information about Amritpal's escape to Nepal, increased security on the border

सीमा की प्रत्येक चौकी पर कड़ी निगरानी

SSB के सूत्रों के मुताबिक, अमृतपाल के Nepal में प्रवेश करने की खुफिया जानकारी (Information) मिलने के बाद सीमा की प्रत्येक चौकी पर कड़ी निगरानी की जा रही है। “हमने सीमा पर Alert जारी किया है।

बहराइच के रूपईडीहा (Rupaidiha) में भी तस्वीरों वाले पोस्टर लगाए गए हैं। SSB के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हम सीमा पर लोगों की आवाजाही पर कड़ी नजर रख रहे हैं।

अमृतपाल के नेपाल भागने की सूचना, बॉर्डर पर बढ़ाई गई सुरक्षा- Information about Amritpal's escape to Nepal, increased security on the border

सॉफ्टवेयर में अमृतपाल और उसके साथियों की उच्च-रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीरें अपलोड

उन्होंने कहा कि SSB कर्मियों (SSB Personnel) के मोबाइल फोन (Mobile Phone) और सीमा पर इस्तेमाल किए जाने वाले चेहरे की पहचान करने वाले Software में अमृतपाल और उसके साथियों की उच्च-रिज़ॉल्यूशन (High-Resolution) वाली तस्वीरें अपलोड की गई है।

उन्होंने कहा कि सीमा पर अमृतपाल (Amritpal) के अलावा उनके दो साथियों के भी Poster लगे हैं। अधिकारी ने कहा, “अगर कस्बे के लोग उसके जैसा कोई देखते हैं तो उन्हें इसकी सूचना पुलिस और SSB को देनी चाहिए।”

अधिकारियों ने कहा कि भले ही पंजाब रूपईडीहा से दूर है, लेकिन लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) के बहराइच और तराई जिले में काफी सिख आबादी की मौजूदगी अमृतपाल को छिपने और Nepal में सीमा पार करने का पर्याप्त अवसर प्रदान कर सकती है।

spot_img

Latest articles

मृत’ घोषित हाेने पर मै जिंदा हूं का तख्ती लिए काट रहे हैं सरकार दफ्तर के चक्कर

Forced to Visit Government Offices : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड से सरकारी तंत्र...

इंडिया AI एक्सपो में बिहार सरकार के साथ 468 करोड़ का एमओयू

468 crore MoU Signed with Bihar Government at India AI Expo : नई दिल्ली...

राजधानी रांची में सुरक्षा व्यवस्था फेल!, पुलिस की गश्त गायब

Security Fails in capital Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची इन दिनों बढ़ते अपराध...

हेमंत सोरेन की अगुवाई में बजट सत्र की तैयारियों पर मंथन, विधानसभा संचालन पर जोर

Budget Session Preparations : झारखंड विधानसभा के षष्ठम सत्र के पंचम (बजट) सत्र, जो...

खबरें और भी हैं...