अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के BA.5 वेरिएंट से संक्रमित होने की आशंका

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति Joe Biden के Coronavirus के एक अत्यधिक संक्रामक Sub Variant BA.5 से संक्रमित होने का संदेह है। यह बयान उनके डॉक्टर ने दिया है।

Biden की सेहत में सुधार देखा जा रहा है। व्हाइट हाउस के चिकित्सक Dr. Kevin O’Connor ने शनिवार को जानकारी दी कि Biden में अभी भी गले में खराश, नाक बहना, खांसी और शरीर में दर्द की शिकायत है।

अमेरिकी राष्ट्रपति गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए

डॉ ओकॉनर ने कहा कि Biden का पल्स ब्लड प्रेशर, बॉडी टेम्परेचर और ऑक्सीजन लेवल पूरी तरह से सामान्य है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ओकॉनर के हवाले से कहा कि Biden फाइजर द्वारा निर्मित और COVID-19 मरीजों को दी जाने वाली Antiviral Therapy Paxlovid ले रहे है।

अमेरिकी राष्ट्रपति गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। White House ने इसकी जानकारी दी थी।

आपको बता दें कि बाइडेन से पहले Vice President Kamala Harris समेत व्हाइट हाउस के कई अधिकारी Corona पॉजिटिव हो चुके हैं।

Share This Article