राजधानी रांची में इंटरनेट सेवा अबतक बंद, जानें कब से दोबारा होगी शुरू

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के मेन रोड में हुई घटना के बाद राज्य सरकार ने रांची में अस्थायी रूप से टेलीकॉम इंटरनेट सेवा (Internet service) बंद करने का आदेश जारी किया है।

गृह, कारा और आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का की ओर से जारी इस आदेश में कहा गया है कि राजधानी रांची (Ranchi) में शुक्रवार शाम 7 बजे से शनिवार सुबह 6 बजे तक सभी टेलीकॉम इंटरनेट सेवा बंद करने का आदेश जारी किया गया था।

बता दें कि इंटरनेट सेवा शुक्रवार शाम 7 बजे से अबतक बंद है। जानकारी के अनुसार हालात सामान्य होने तक इंटरनेट सेवा बंद रहेगी।

मिली जानकारी के अनुसार यह रोक रांची जिले में रविवार सुबह तक लागू रहेगी।

कहा जा रहा है कि स्थिति सामान्य होने के बाद फिर से इंटरनेट सेवा बहाल करा दी जायेगी।

राजधानी रांची में इंटरनेट सेवा अबतक बंद, जानें कब से दोबारा होगी शुरू

सुरक्षा कायम रखने के उद्देश्य से लिया गया निर्णय

जारी आदेश में कहा गया है कि राजधानी रांची की घटना की वजह से राज्य के अन्य क्षेत्रों में कानून व्यवस्था (Law and order) बिगड़ने की स्थिति उत्पन्न न हो जाए, इसलिये टेलीकॉम इंटरनेट सेवा अस्थाई रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है। ताकि, असामाजिक तत्व अफवाह, झूठी जानकारी न फैला सकें।

ऐसा होने पर कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। सरकार ने यह निर्णय आपात स्थिति (Emergency situation) को टालने और लोगों की सुरक्षा कायम रखने के उद्देश्य से लिया है।

Share This Article