घर में घुस कर युवती के साथ 45 वर्षीय अधेड़ ने की दुष्कर्म की कोशिश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के हाथीबिंधा (Hathibindha) में पिता ने एक अधेड़ के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। क्योंकि अधेड़ ने उनकी पुत्री के साथ दुष्कर्म (Rape) करने का प्रयास किया।

पीडिता 19 वर्ष की

हाथीबिंधा की रहने वाली 19 वर्षीय युवती के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी 45 वर्षीय योगेंद्र कर्मकार (Yogendra Karmakar) गांव का ही रहने वाला है।

आरोपी बच आकर भग निकला

इस संबंध में पीड़िता के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पिता ने पुलिस को बताया कि 7 जुलाई की सुबह घर में घुसकर योगेंद्र उसकी 19 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था।

इसी दौरान घर वालों ने उसे देख लिया। हालांकि उस बीच मौका पाकर योगेंद्र वहां से भाग गया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

शनिवार रात को वह बस्ती में ही घूम रहा था तभी उसे पकड़ लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी को जेल (Jail) भेजने की तैयारी कर रही है।

Share This Article