झारखंड

पेट्रोल छिड़ककर जेसीबी मशीन में लगा दी आग, जब ब्लास्ट होने लगा टायर…

पलामू: शुक्रवार को रात 12:00 बजे के बाद जब ग्रामीण सो रहे थे,अज्ञात अपराधियों ने पलामू जिले के सतबरवा थाना (Satbarwa police station) क्षेत्र के ठेमा गांव में JCB मशीन में पेट्रोल (Petrol) छिड़ककर आग लगा दी।

ग्रामीणों ने घटना की जानकारी रात को ही पुलिस को दे दी। तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की छानबीन की।

शनिवार की सुबह तक JCB मशीन धू धू कर जल रही थी। पुलिस ने मशीन के संचालक से जरूरी जानकारी ली है।

‘किसी नक्सली संगठन का हाथ नहीं’

सतबरवा के थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने बताया कि JCB मशीन जलाने में शरारती तत्वों का हाथ हो सकता है।

जिस तरीके से घटना को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए है, उससे प्रतीत होता है कि इस कार्य में किसी भी नक्सली संगठन का हाथ नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर नक्सली संगठन के लोगों का हाथ होता तब संगठन की ओर से पर्चा छोड़कर जिम्मेवारी ली जाती। जल्द ही शरारती तत्व पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

रात में आग बुझाने में नहीं मिली सफलता

बताया जा रहा है कि JCB मशीन का टायर धधकती आग की चपेट में आने के बाद ब्लास्ट होने लगा, तब ग्रामीणों की नींद खुली और JCB मशीन की ओर दौड़ पड़े।

सतबरवा थाना पुलिस और JCB मशीन के संचालक को तुरंत सूचना दी गई। पुलिस के सहयोग से ग्रामीणों ने JCB मशीन में लगी आग को बुझाने का भी प्रयास किया, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker