झारखंड : शहर में चल रहा था सेक्स रैकेट, दो गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर सेक्स रैकेट (sex Racket) व्यापार का धंधा चलाने वाले मुन्ना साव और उसके सहयोगी संजू देवी को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों ने बंगाल से आई किसी महिला को बहला फुसला कर देह व्यापार के जाल में फंसाने का काम कर रहे थे।

इसकी सूचना पुलिस को मिलते ही स्वदेशी मॉल से शॉपिंग कर निकल रहे मुन्ना साव और संजू देवी को पुलिस गिरफ्तार कर लिया। साथ ही बंगाल की उक्त महिला को बरामद भी किया।

दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में दर्ज किया गया केस

थाना प्रभारी ने बताया कि मुन्ना के चंगुल से एक महिला को भी छुड़ाया गया है, जो अपने पति से झगड़ा करने के बाद आसनसोल से हजारीबाग आ गई थी।

यहां उसका संपर्क मुन्ना और संजू देवी के साथ हो गयी और ये लोग उसे जबरदस्ती धंधे में उतार दिए। हालांकि पुलिस की इस कहानी पर सहसा विश्वास नहीं हो रहा है।

बावजूद इसके पीड़ित महिला के लिखित आवेदन पर अवैध देह व्यापार करने वाले मुन्ना साव व संजू देवी के विरुद्ध कोर्रा थाना कांड सं0-76/22, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में दर्ज किया गया है।

प्रभारी ने बताया कि मुन्ना साव करीब 7-8 वर्षो से हजारीबाग शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थान बदल कर बड़े पैमाने पर देह व्यापार का धंधा संचालित करता रहा है।

उसे विगत वर्ष के नवंबर माह में भी ऐसी प्रकार के कांड में कोर्रा थाने से पहली बार जेल भेजा गया था।

पुलिस ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा

पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने पति से झगड़ा कर गुस्से में हजारीबाग आ गयी, जहां वह मुन्ना साव और संजू देवी के चंगुल में फंस गई।

पीड़ित महिला के लिखित आवेदन पर अवैध देह व्यापार करने वाले मुन्ना साव व संजू देवी के विरुद्ध कोर्रा थाना में मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Share This Article