पलामू में पति ने चाकू से वार कर की पत्नी की हत्या की कोशिश

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर: जिले के हैदरनगर थाना क्षेत्र के करीमनडीह गांव में रविवार को विवाहिता सुनीता देवी की हत्या (Murder) का प्रयास किया गया। घायल महिला को हैदरनगर PHC में भर्ती कराया गया है।

फार्मासिस्ट नवीन किशोर (Pharmacist Naveen Kishore) ने बताया कि उसके सिर, गर्दन और दोनों हाथ पर चाकू से वार किये जाने के निशान व जख्म पाये गये हैं।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी Dr. अशोक कुमार ने बताया कि महिला की हालत खतरे से बहर है। होश आने पर सुनीता ने बताया कि घर से करीब दो सौ गज की दूरी पर उसके पति ने झाड़ी की ओर ले जाकर चाकू (Knife) से हमला बोल दिया। उसने जान बचाने की पूरी कोशिश की।

घटना के बाद Police कर रही है मामले की जांच

सुनीता के पिता सागर राम ने बताया कि उन्होंने पुत्री का प्रेम विवाह सुदीप से दस वर्ष पूर्व हुई थी। उनकी बड़ी पुत्री की शादी (Wedding) भी इसी घर में सुदीप के चचेरे भाई से हुई थी।

उनकी पुत्री के दो पुत्र व एक पुत्री भी हैं। सुनीता के पिता सागर राम ने बताया कि एकमात्र दामाद दोषी है। समुचित इलाज उपरांत दामाद के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर FIR दर्ज करायी जायेगी। घटना के बाद Police मामले की जांच कर रही है।

Share This Article