Homeझारखंडरामगढ़ चुट्टूपालु घाटी में सेना के दो ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, कई जवान घायल

रामगढ़ चुट्टूपालु घाटी में सेना के दो ट्रक दुर्घटनाग्रस्त, कई जवान घायल

Published on

spot_img

रामगढ़:  जिले के चुटूपालु घाटी (Chutupalu Valley) में शुक्रवार की शाम आर्मी के दो ट्रक अलग-अलग स्थानों पर दुर्घटनाग्रस्त (Crashed) हो गए।

इसमें Army के कई जवान और आम नागरिक घायल हो गए हैं। घाटी में गड़के मोड़ के पास एक ट्रक ने वहां से गुजर रहे तीन वाहनों को टक्कर मार दिया।

जानकारी के अनुसार रांची से आर्मी का काफिला सिलीगुड़ी के लिए रवाना हुआ था। रास्ते में चुटूपालू घाटी में ही दो ट्रकों का ब्रेक फेल हो गया।

पहला ट्रक तीन किलोमीटर दूर पटेल चौक पर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। दूसरा टैंक लगा ट्रक घाटी के बीचो बीच पलटा। यहां पर टैंक ने एक टाटा नेक्सन,(Tata Nexon)  टाटा 709 और एक कंटेनर को जोरदार टक्कर मारी।

टाटा नेक्सन में भी तीन लोग सवार थे जो घायल हुए

मिनी ट्रक रांची से रामगढ़ आ रहा था जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालक हेम सिंह बाल बाल बच गए। एक अन्य सवार धनपाल सिंह घायल हो गया।

टाटा नेक्सन में भी तीन लोग सवार थे जो घायल हुए हैं। वे लोग रांची से धनबाद जा रहे थे। उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ थाना प्रभारी Harinandan Singh दलबल के साथ वहां पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया।

spot_img

Latest articles

दिल्ली ब्लास्ट के बाद रांची में हाई अलर्ट

Ranchi News: दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार शाम हुए विस्फोट के बाद...

झारखंड में 13 नवंबर तक शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather Alert!: झारखंड के उत्तर-पश्चिमी जिलों में शीतलहर दस्तक दे चुकी है। मौसम...

CM हेमंत सोरेन ने ‘रन फॉर झारखंड’ को दिखाई हरी झंडी

Jharkhand 25th Foundation Day: झारखंड के 25वें स्थापना दिवस का जश्न शुरू! मंगलवार को...

2 लाख की ब्राउन शुगर के साथ 2 तस्कर धराए, बाइक-नकदी जब्त

Palamu News: पलामू जिले की पुलिस ने मंगलवार को नशीली ब्राउन शुगर के साथ...

खबरें और भी हैं...