धनबाद के वासेपुर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, प्रिंस खान के घर की शुरू हुई कुर्की

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: पूरे वासेपुर को पुलिस छावनी में तब्दील कर धनबाद पुलिस कमर मखदूमी रोड स्थित प्रिंस खान (Prince Khan) के आवास पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू कर चुकी है।

इस दौरान वहां परिंदे को भी पर मारने की इजाजत नहीं है। फरार चल रहे प्रिंस खान के आवास के चारों ओर छत के ऊपर-नीचे भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है।

दहशत फैलाने के नियत से फायरिंग भी करवा रहा है

DSP मुख्यालय वन अमर कुमार पांडे और बैंक मोड़ थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर पी के सिंह के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

उल्लेखनीय है कि नन्हें हत्याकांड के बाद से ही प्रिंस खान फरार चल रहा है। इस दौरान वह रंगदारी के लिए कई व्यापारियों और ठेकेदारों को धमका रहा है।

साथ ही अपने गुर्गों से लोगों के बीच दहशत फैलाने के नियत से फायरिंग भी करवा रहा है। इतना ही नही वह बीच-बीच में वीडियो वायरल कर धनबाद पुलिस को चुनौती देने का भी प्रयास करता रहा है।

Share This Article