खूंटी पुलिस ने बैंक मित्र लूट कांड का किया उद्भेदन, पांच गिरफ्तार

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी: खूंटी पुलिस ने बुधवार को बैंक (Bank) मित्र लूट कांड का खुलासा करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

घटना 22 अप्रैल की है। घटना अड़की थाना क्षेत्र के ब्लॉक परिसर स्थित यूनियन बैंक परिसर में हुई थी। जब बैंक मित्र प्रभा कुमारी बैंकिंग लेनदेन के लिये रुपए लेकर बैठी थी।

इसी दौरान बाइक से तीन अपराधी उतरे और प्रभा से रुपए से भरे बैग छीनने लगे। इसका विरोध करने पर अपराधकर्मियों ने उसे गोली मार दी।

तीन लाख रुपए लूट कर फरार हो गये। प्रभा को घायलवस्था में रिम्स भेजा गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है।

एसपी अमन कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ अमित कुमार के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया। टीम ने मामले की छानबीन की।

साथ ही अपराधियों की धरपकड़ के लिये छापेमारी अभियान चलायी। पुलिस को लूटकांड के पीछे अन्य बैंक मित्रों का हाथ होने का पता चला।

प्रत्येक लूट का 10 प्रतिशत हिस्सा बैंक मित्र को मिलता था

पुलिस ने बैंक मित्र महादेव मुंडा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। घटना में शामिल अन्य अपराधियों के नाम बताये।

इसकी निशानदेही पर आशिष नाग उर्फ कुरचु, अमर मुंडा, गुरूदयाल मुंडा और दाऊद नाग को गिरफ्तार किया। इनके पास से लूटे हुए एक लाख तीन हजार रुपए, बाइक, फिंगर प्रिंट मशीन और पांच मोबाइल बरामद किये।

खूंटी एसपी ने बताया कि बैंक मित्रों में आपसी प्रतिस्पर्धा होती है। इसके चलते बैंक मित्र महादेव मुंडा ने लूटकांड को अंजाम देने की रणनीति तैयार किया था।

इससे पहले नवंबर 2021 जारंगा में भी बैंक मित्र से 6 लाख की लूट हुई थी। उसका भी मास्टरमाइंड महादेव मुंडा ही है।

प्रत्येक लूट का 10 प्रतिशत हिस्सा बैंक मित्र को मिलता था। इस लालच में बैंक मित्रों की सारी गतिविधियों की जानकारी जुटाता था। इस अपराधियों को देता था।अमर मुंडा, गुरूदयाल मुंडा दोनों बैंक मित्र हैं।

Share This Article