रांची में अब सुबह 6 से 10:30 बजे तक ही चलेंगी कक्षाएं, आदेश जारी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची में पड़ रहे भीषण गर्मी को देखते हुए रांची उपायुक्त छवि रंजन ने सोमवार को स्कूलों के संचालन को लेकर आदेश जारी किया है। अब स्कूल सुबह छह से 10.30 बजे तक ही चलेंगे।

बुधवार से यह व्यवस्था लागू हो जायेगी। उपायुक्त की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 13 अप्रैल से सुबह छह से 12 बजे तक स्कूल संचालित हो रहे हैं।

कक्षा संचालन की यह अवधि अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी

लेकिन भीषण गर्मी में छात्र-छात्राओं के हितों के देखते हुए स्कूल अब सुबह छह से 10.30 बजे तक चलेंगे। सभी सरकारी, निजी एवं अन्य स्कूल इसी समय पर संचालित होंगे।

कक्षा संचालन की यह अवधि अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। उल्लेखनीय है कि बीते 13 अप्रैल को स्कूलों का समय अवधि सुबह छह बजे से दोपहर 12:00 बजे किया गया था।

Share This Article